Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

हादसों की रेल : अब दमोह में पटरी से उतरी मालगाड़ी, जनहानि नहीं, दोनों लाइन से परिचालन ठप

DAMOH. रेलवे में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है. बुधवार को कटनी से बीना की ओर जा रही एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे असलाना स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर मोहनपुर गांव के निकट पटरी से उतर गए. डिरेल हुई मालगाड़ी के तीन डिब्बे अप और पांच डिब्बे डाउन ट्रैक के दूसरी तरफ पहुंच गिर गये. कुछ डिब्बे पलट गए. डिब्बों में कोयला भर था जो दूर तक रेलवे लाइन पर पसर गया. दो डिब्बे के पहिए बोगी से निकल गये और पटरी से उतरकर गिट्टी पर गिर गये. दुर्घटना में गार्ड और ड्राइवर दोनों सुरक्षित हैं. किसी प्रकार का जान हानि नहीं हुई है. इस हादसे बाद सेक्शन पर यात्री ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है.

दुर्घटना के बाद बीना से चलकर कटनी की ओर जाने वाली दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बीच में रोका गया. दोनों ट्रैक पर कोयला और मालगाड़ी के डिब्बे पसरे होने के कारण मार्ग की सभी ट्रेनों को दूसरे रुट से रवाना किया गया है. पश्चिम मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने और कुछ ट्रेनों की मार्ग परिवर्तित करने की सूचना जारी की है. जबलपुर से दिल्ली जाने वाली संपर्कक्रांति और अजमेर जाने वाली दयोदय एक्सप्रेस अब दमोह-सागर के बजाए इटारसी होकर रवाना की गयी.

बीना दमोह, कटनी बीना और विंध्याचल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है. इसके साथ ही रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. वहीं, दूसरी ओर जबलपुर-निजामुद्दीन, सिंगरौली-निजामुद्दीन, निजामुद्दीन-दुर्ग, रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस, दुर्ग-उधमपुर, जबलपुर-निजामुद्दीन और जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं.

दुर्घटना के बाद दमोह और सागर से रेलवे की टीम मौके पर पहुंची. रेल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है. अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दुर्घटना के कारण क्या थे. बताया जा रहा है बारिश के बीच जमीन धंसने से यह हादसा हुआ है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...