Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

New Delhi Station : रेहड़ी वाले पर पहला केस दर्ज करने का कांग्रेस ने किया दावा, तो रेलवे बोला- ‘मान्यवर कृपया गलत सूचना न दें !’

  • रेल मंत्रालय ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के थाना प्रभारी का एक पत्र भी साझा किया है, जिसमें ऐसी कोई प्राथमिकी दर्ज करने की सूचना को खारिज किया है

NEW DELHI. रेल मंत्रालय ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस दावे का खंडन किया है कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार से लागू भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत पहली प्राथमिकी नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज को बाधित करने पर एक रेहड़ी वाले के खिलाफ दर्ज की है.

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. यह दिल्ली पुलिस द्वारा एक रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ अवरोध पैदा करने के आरोप में दर्ज की गई है, क्योंकि वह नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे अपनी दैनिक आजीविका कमा रहा था.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रेल मंत्रालय ने कहा, मान्यवर, कृपया गलत सूचना न दें! इसके साथ नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के थाना प्रभारी का एक पत्र भी संलग्न साझा किया है जिसमें ऐसी कोई प्राथमिकी दर्ज करने की सूचना को खारिज किया गया है.

थाना प्रभारी ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के मंडल सुरक्षा आयुक्त (डीएससी) को संबोधित एक पत्र में कहा, इस संबंध में, यह सूचित किया जाता है कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे लोगों के मार्ग में बाधा डालने के लिए किसी भी रेहड़ी-पटरी वेंडर के खिलाफ कोई प्राथमिकी, नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुलिस थाने में दर्ज नहीं की गई है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...