Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Tuesday, November 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे बोर्ड ने अर्बन बैंक डायरेक्टर के चुनाव पर लगी रोक हटायी, 28 सितंबर को ही होगा चुनाव
    बोर्ड/जोन

    रेलवे बोर्ड ने अर्बन बैंक डायरेक्टर के चुनाव पर लगी रोक हटायी, 28 सितंबर को ही होगा चुनाव

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 27, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • SER के  अभिवाजित तीनों जोन के चुनाव पर रेलवे बोर्ड ने आचार संहिता का हवाला देकर लगायी थी रोक 

    KOLKATTA. दक्षिण पूर्व रेलवे के अविभाजित तीनों जोनों (दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे) में अर्बन बैंक डायरेक्टर के चुनाव को लेकर नयी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. रेलवे बोर्ड ने चुनाव आदर्श संहिता का हवाला देकर निदेशक मंडल के लिए 28 सितंबर 2024 को होने वाले चुनाव पर रोक लगा दी थी. इसका NFIR  ने कड़ा विरोध दर्ज कराया. इसके बाद रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर यह साफ किया कि कोलकाता उच्च न्यायालय के दिशानिर्देश पर संचालित प्रक्रिया को जारी रखा जाये और तय तिथि को ही निदेशक मंडल के चयन के लिए मतदान कराया जाये.

    हालांकि रेलवे बोर्ड अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि रेलवे कर्मचारी सहकारी ऋण सोसायटी लिमिटेड के निदेशक मंडल के चुनाव में यह सुनिश्चित किया जाए कि अगले गुप्त मतदान चुनावों के संचालन के लिए गुप्त मतदान चुनाव समिति-III द्वारा जारी अंतिम तौर-तरीकों के पैरा 6.5.11 का किसी तरह से कोई उल्लंघन न हो. मालूम हो कर 24 जुलाई 2024 की दोपहर में कोलकाता हाईकोर्ट का आदेश के बाद अर्बन बैंक में मतदान की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू की गयी थी.

    रेलवे मेंस कांग्रेस के नेता राजेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा जारी बयान के अनुसार 28.09.24 को अर्बन बैंक के डायरेक्टर का चुनाव होना तय था और इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे सहित तीनों जोन से सभी 691 डेलीगेट्स को रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष अवकाश भी दे दिया गया था. परंतु रेलवे बोर्ड की पीईडी रेणु शर्मा ने तीनों ज़ोन के महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर बैंक के डायरेक्टर चुनाव पर रोक लगा दी थी.

    एनएफआईआर के सहायक महासचिव एसआर मिश्रा ने आरोप लगाया कि लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, गार्ड काउंसिल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मेंस यूनियन के खिलाफ अर्बन बैंक में फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर परिवर्तन पैनल बना लिया था. इस उत्पन्न स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में AIRF  महासचिव शिवगोपाल मिश्रा गार्डनरीच पहुंचे और पीसीपीओ के साथ अपनी योजना साझा कर रेलवे बोर्ड पर अनावश्यक दबाव बनाकर डायरेक्टर चुनाव को टालने में सफल रहे थे. इस पर NFIR ने सख्ती दिखायी और अंत में रेलवे बोर्ड ने डायरेक्टर चुनाव पर लगी रोक को हटा लिया है.

    मेंस यूनियन परिवर्तन पैनल और एनएफआईआर के गठबंधन से घबरा गई है. दक्षिण पूर्व रेलवे के पीसीपीओ की मिलीभगत से, रेलवे बोर्ड पर एआईआरएफ के सहयोग से अर्बन बैंक डायरेक्टर चुनाव को रोकने का आदेश जारी करवाया गया, जिसे आज पुनः रेलवे बोर्ड ने वापस ले लिया. एसआर मिश्रा, सहायक महासचिव, NFIR

    election will be held on 28th September Railway Board lifts ban on election of Urban Bank Director
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Article‘स्वच्छ आहार ‘अभियान’ में ट्रेनों के पेंट्रीकार और स्टेशनों के स्टाॅलों पर खानपान की जांची गयी गुणवत्ता
    Next Article KHARAGPUR डीआरएम के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने राजभाषा अपनाने का लिया संकल्प, कार्य स्थल पर करेंगे हिंदी का प्रयोग
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    Latest Posts

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group