KOLKATTA. रेल यात्रियों को गुणवत्ता पूर्ण आहार उपलब्ध कराने वाले ‘स्वच्छ आहार’ अभियान में ट्रेनों के पेंट्रीकार के अलावा स्टेशन के स्टॉलों पर खानपान सामग्री की जांच की जा रही है. खड़गपुर मंडल में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न रेलवे स्टेशन पर चालित केटरिंग स्टॉल और ट्रेनों के पैन्ट्रीकार में स्वच्छ आहार निरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया .

ट्रेन के पेंट्रीकार में सफाई की जांच करते अधिकारी
इस अभियान के दौरान स्टेशनों पर चालित केटरिंग स्टॉल एवं ट्रॉलियों पर उपलब्ध खाद्य सामग्रियों की सघन जांच की गई. स्टाफ के निजी स्वच्छता और उनके मेडिकल कार्ड्स की भी जांच की गई और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए . मुख्य रूप से मंडल के खड़गपुर, मिदनापुर, संत्रागाछी, शालीमार, बालेश्वर, बरीपदा स्टेशनों पर यह अभियान चलाया गया.
इसके अलावा रेलवे की टीम ने ट्रेन संख्या 12860 गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12222 पुणे दुरांतों एक्सप्रेस, 12704 सिकंदराबाद फ़लकनमा एक्सप्रेस के पैन्ट्रीकार में भी स्वच्छ आहार की सघन जांच की.
पैन्ट्री कार में उपयोग मे लाई जा रही सामग्री एवं उपकरणों की भी जांच की गई. साफ सफ़ाई और खाने की गुणवत्ता संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश भी पैन्ट्रीकार मैनेजर को दिए गए. इसके अलावा भी मंडल के बेस किचन का भी निरीक्षण टीम ने किया. भारतीय रेल द्वारा अपने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के साथ उनके सुरक्षित और साफ खान पान की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026




















































































