Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

KHARAGPUR डीआरएम के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने राजभाषा अपनाने का लिया संकल्प, कार्य स्थल पर करेंगे हिंदी का प्रयोग

  • खड़गपुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन रंगारंग समारोह के साथ आयोजित 

KHARAGPUR. खड़गपुर रेलमंडल में 13.09.2024 से 27.09.2024 तक आयाेजित हिंदी पखवाड़े का रंगारंग समापन शुक्रवार को बहुविषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, (MDZTI) में आयोजित समारोह पूर्वक किया गया. पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिंदी के विकास एवं प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए मंडल राजभाषा विभाग द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान (MDZTI) में आयोजित हिंदी पखवाड़े के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, खड़गपुर केआर. चौधरी, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक मनीषा गोएल और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

रंगारंग कार्यक्रमों से सजे समापन समारोह में डीसीए और स्काउट्स एण्ड गाइड्स के सदस्यों द्वारा नृत्य, गीत, कविता पाठ एवं नाटकों का मंचन और प्रदर्शन किया गया. इस विशेष अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने राजभाषा संकल्प लिया और कार्य स्थल पर हिंदी के अधिकतम प्रयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक महोदय एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में हिंदी के महत्व को रेखांकित किया और इसके व्यापक उपयोग पर जोर दिया.

उन्होंने सभी कर्मचारियों को कार्य स्थल पर हिंदी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा “हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पहचान का प्रतीक भी है . इसके प्रयोग से न केवल हमारे कार्य में सहजता आती है बल्कि प्रभावी संवाद भी स्थापित करने में सहायता मिलती है.“

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...