Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सूचना क्रांति के युग में अब समाचारों को छुपाया नहीं जा सकता है : डॉ शकील अहमद
    मीडिया

    सूचना क्रांति के युग में अब समाचारों को छुपाया नहीं जा सकता है : डॉ शकील अहमद

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 30, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    PATANA. पटना- इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को बिहार विधान परिषद के उप भवन के सभागार में शुरू हुई. बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता आईजेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के श्रीनीवास रेड्डी ने की. बैठक का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने किया जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के श्रम मंत्री सुरेन्द्र राम और कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान मौजूद थे.

    इस मौके पर देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि पत्रकारिता पर खतरे बढ़े है, लेकिन लोकतंत्र की जड़े मजबूत है. उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से यहां आए पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता पर चुनौतियां जरूर बढ गई है. लेकिन देश के पत्रकार इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और देश की आजादी को कोई भी सरकार कुछ समय के लिए दबा सकती है, लेकिन इसे खत्म नही किया जा सकता है.

    वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता डाॅ. शकील अहमद खान ने कहा कि इन दिनों पत्रकारिता पर बाजारवाद हावी है. फिर भी अनुभवी पत्रकार किसी ना किसी रूप में सही समाचार को प्रकाशित कर ही देते हैं. उन्होंने कहा कि सूचनाक्रांति के इस युग में समाचार को छुपाया नहीं जा सकता है. डा. खान ने शेरो-शायरी और एक नज्म के जरिए अपने विचार व्यक्त किए

    बिहार सरकार के श्रम मंत्री सुरेन्द्र राम ने स्वतंत्रता आंदोलन और देश की आजादी में पत्रकारों की अहम भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी उन्हें उसी जज्बे का परिचय देना होगा. यह सही है कि उनकी कुछ समस्याएं है और उसके समाधान के लिए उन्हें संघर्ष करना होगा. उन्होंने कहा कि आपमें जज्बा भी है, आपका संगठन भी है. ऐसे में आप दो दिन तक आपस में विचार विमर्श कर अपनी समस्याओं को दूर करने का कोई रास्ता जरूर निकाल पाएंगे. उन्होंने लोकतंत्र की खुबसूरती की चर्चा करते हुए कहा कि संघर्ष करते हुए ही वह एक श्रमिक से श्रम मंत्री तक पहुंचे हैं

    इस मौके पर भाकपा विधायक सूर्यकांत पासवान और भाकपा-माले विधायक संजीव सौरव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए. इससे पूर्व यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन सिन्हा ने आईजेयू की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी. बिहार श्रमजीवी यूनियन के महासचिव कमलकांत सहाय ने मौजूदा वक्त में पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डाला. स्वागत भाषण बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन प्रदेश अध्यक्ष निवेदिता झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आईजेयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर मोहन प्रसाद ने किया. सत्र का संचालन सीटू तिवारी ने किया.

    indian-journalist-union-meeting patna Bihar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR में मालगाड़ी से दिन-दहाड़े कोयला उतारते रहे चोर, RPF को नहीं लगी भनक !
    Next Article SER : रांची से पोस्ट सहित चक्रधरपुर आये डीसीएम देवराज, खड़गपुर स्टेशन डायरेक्टर बने अश्विनी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    मीडिया

    चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

    July 9, 2026
    मीडिया सोशल मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group