Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » TATANAGAR में मालगाड़ी से दिन-दहाड़े कोयला उतारते रहे चोर, RPF को नहीं लगी भनक !
न्यूज हंट

TATANAGAR में मालगाड़ी से दिन-दहाड़े कोयला उतारते रहे चोर, RPF को नहीं लगी भनक !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 29, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • भाजपा के एक नेता का नाम आया सामने, आरपीएफ ने चोरी का नहीं किया उदभेदन, कुछ को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ 

TATANAGAR. टाटानगर के सलगाझरी में दिन-दहाड़े मालगाड़ी से कोयला चोरी करने का वीडियाे वायरल हुआ है. दिन के उजाले में खड़ी मालगाड़ी का तिरपाल खोलकर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग कोयले निकालते दिख रहे है. मजे की बात यह है कि दिन के उजाले में मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला चोरी करने की भनक तक आरपीएफ को नहीं लगी. आरपीएफ को घटना की जानकारी तब हुई जब वायरल हो रहे चोरी के वीडियो को रेलहंट ने ट्विटर पर शेयर कर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.

दिलचस्प बात यह है कि टाटानगर आरपीएफ ने आयी शिकायत के जबाव भी उसी तत्परता व त्वरित टिप्पणी के साथ अधिकारियों को यह लिखकर भेज दिया कि सलगाझरी मगदमपुर मछुआपाड़ा के एक-एक घर में तलाशी ली गयी लेकिन कहीं एक भी ढेला कोयले का नहीं मिला. हालांकि आरपीएफ ने यह जरूर माना कि मालगाड़ी से कोयला उतारा गया है और उसने बकायदा RPUP केस 19/23 दिनांक 27.08.2023 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया है.

#SER_CKP_TATA बंडामुंडा व आदित्यपुर के बाद टाटानगर में चोरों का उत्पात. RPF गायब !! चोरों ने मालगाड़ी रैक पर चढ़कर कोयला उतारा, वायरल वीडियो टाटानगर के सलगाझरी के मकदमपुर मछुआपाड़ा का बताया जा रहा है. यह मिलीभगत है या लापरवाही !!!@ig_cum_csc_ser @DRMCKP @RPF_INDIA
@drmkgp pic.twitter.com/Bk3Jp20ypx

— Railhunt (@railhunt) August 27, 2023

यहां वायरल वीडियो और आरपीएफ की जांच के बीच कई सवाल उठ रहे हैं. आरपीएफ की अधिकारियों को भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार पोस्ट कमांडर के आदेश पर एसआई राजवीर कुमार, एएसआई एके पांडे, एसके पांडे, कांस्टेबल पीके झा, एके पटेल आदि ने सर्च अभियान चलाया और गांव के कुछ लोगों से बात भी की. इसमें चोरी की बात का पता नहीं चल सका.

आरपीएफ की रिपोर्ट के विपरीत स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव से कुछ लोगों हिरासत में लिया गया है जिसका खुलासा अब तक आरपीएफ ने नहीं किया है. आरपीएफ की टीम लगातार कोयला बरामद करने व मामले के उदभेदन का प्रयास कर रही है. हालांकि अब तक इसके सफलता नहीं मिली है. इस बीच बस्ती से पकड़े गये लोगों के परिजनों ने मंगलवार 29 अगस्त 2023 को आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर परिजनों की जानकारी लेने का प्रयास किया.

परिजनों की जानकारी लेने पहुंचे आरपीएफ पोस्ट पहुंचे लोग

वायरल वीडियो में यह स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है कि मालगाड़ी पर कोयला उतारने में बस्ती का युवक ”माना” शामिल है. उसकी पहचान वीडियो में की गयी है. यह ‘माना’ कौन है और कहा रहता है इसकी तफ्दीश की जा रही है. कहा यह भी जा रहा है कि यहां हमेशा से कोयला उतारा जाता रहा है सिर्फ चोरों ने अपना तरीका बदल दिया है.

पहले लोग मालगाड़ी से नीचे तिरपाल बिछाकर कोयला गिराते थे. इसमें बड़ी मात्रा में कोयला रेलवे ट्रैक किनारे गिरा रह जाता था जो बाद में साक्ष्य बन जाता था. इसलिए चोरों अब चोरी का तरीका बदल दिया है. अब मालगाड़ी पर चढ़कर बोरियों में कोयला भरकर उसे बांधकर नीचे गिरा दिया जाता है. इससे कोयला उठाकर ले जाने में आसानी होती है और इसका पता आसानी से नहीं चल पाता. यही कारण है कि रातों-रात चोरी का कोयला खपा दिया गया और अब आरपीएफ हाथ मल रहा है.

हालांकि कोयला-लोहा समेत इलाके में रेल संम्पत्ति की चोरी में यहां कई गिरोह के लोग सक्रिय हैं. लेकिन बीते पांच साल में सबसे अधिक चर्चित नाम एक भाजपा नेता का रहा है, जिस पर रेलवे संपत्ति की चोरी कराने के आरोप लगते रहे हैं. वह पदाधिकारी भी है. आरपीएफ पहले भी इस नेता को जेल भेज चुकी है. हालांकि यहां एक झामुमो नेता को भी रेलवे संपत्ति की चोरी में जेल भेजा गया था.

स्थानीय लोगों की माने तो बीते पांच साल में भाजपा के इस नेता ने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ रेलवे संपत्ति की चोरी से अकूत संपत्ति अर्जित की है. इन पांच साल में उनके रहन-सहन में अचानक बड़ा बदलाव लोगों व सहयोगियों ने महसूस किया है. यह टाल संचालक भी है और आरपीएफ के लोगों के साथ इसके दोस्ताना संबंध की बात कही जा रही है. यह बताया जा रहा है कि इसका लोहा टाल में कई साल से संचालित है.

विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है….  

Spread the love
CKP RPF Coal stolen from goods train Coal stolen from goods train in Tatanagar indian railway TATANAGAR RPG
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER : रेलवे सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट्स फंड कमेटी ने 70 लाख का बजट किया पास
Next Article सूचना क्रांति के युग में अब समाचारों को छुपाया नहीं जा सकता है : डॉ शकील अहमद
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group