Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 16
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े
आरपीएफ-जीआरपी

BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 16, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
बिलासपुर में घमासान, AI की तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

BILASPUR. बिलासपुर जोन में एक बार फिर आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गयी है. आरपीएफ डीजी और जोन के वरिष्ठ RPF अधिकारियों के दौरे के चंद दिनों बाद ही बिलासपुर स्टेशन पर वेंडरों के दो गुट आपस में भिड़ गए. प्लेटफॉर्म नंबर एक से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते प्लेटफॉर्म नंबर दो तक जा पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले. इस सनसनीखेज घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, इसमें बार रेल पुलिस ने हस्तक्षेप कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

मालूम हो कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस (राइजिंग डे) पर 12 अक्टूबर 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर (डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड) में भव्य आयोजन किया गया था. आरपीएफ डीजी सोनाली मिश्रा समेत देश भर से करीब 1600 आरपीएफ स्टाफ और तमाम उच्च अधिकारी शामिल हुए थे. उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था ऐसी चाक-चौबंद थी कि स्टेशन परिसर पूरी तरह शांत नजर आ रहा था. लेकिन अधिकारियों के लौटते ही वेंडरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि वे कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए खुलेआमसड़कों और प्लेटफार्मों पर भिड़ गए.

सुरक्षा दावों की वेंडरों ने खुली पोल, चिंताजनक स्थिति

यह घटना उस समय हुई जब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस खड़ी थी और यात्रियों की भारी आवाजाही थी. ट्रेन के ठीक पास खुलेआम चल रहे इस संघर्ष ने यात्रियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया. अब यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी है यह विवाद अवैध वेंडिंग को लेकर था अथवा वेंडिग को लेकर.

रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि वेंडरों के हिंसक झड़प को चिंताजनक माना जा रहा है. बताया जाता है कि स्टेशनों पर खानपान और नाश्ता बेचने वाले वेंडरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चल रही है. यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा का दावा करने वाले आरपीएफ के सामने वेंडरों का यह दुस्साहस यह साबित करता है कि मैदानी स्तर पर निगरानी और प्रशासनिक पकड़ कितनी कमजोर हो चुकी है.

जीआरपी ने दर्ज किया मामला

हंगामे की सूचना मिलने पर हरकत में आई जीआरपी ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित वेंडरों को गिरफ्तार भी किया गया है. बहरहाल, इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वीवीआईपी दौरों और बैठकों के समय दिखाई जाने वाली सख्ती सिर्फ दिखावा साबित होती है. उच्च अधिकारियों के जाने के बाद रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी जाती है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा या अप्रिय घटना घट सकती है.

GRP Bilaspur Indian Railways News Rail Hunt Special RPF DG SECR जोन बिलासपुर आरपीएफ बिलासपुर न्यूज़ बिलासपुर स्टेशन मारपीट रेलवे वेंडर विवाद
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

October 15, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Latest Posts

BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

October 16, 2026

RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

October 15, 2026

RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

October 14, 2026

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group