Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » अर्बन बैंक डायरेक्टर के चुनाव में ”परिवर्तन पैनल” ने किया बड़ा उलटफेर, 18 में 16 सीटों पर जमाया कब्जा
बोर्ड/जोन

अर्बन बैंक डायरेक्टर के चुनाव में ”परिवर्तन पैनल” ने किया बड़ा उलटफेर, 18 में 16 सीटों पर जमाया कब्जा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 29, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे यूनियन चुनाव से पूर्व जीत को बड़ी सफलता मान रहे NFIR नेता, अब सच को सामने लाने की होगी बड़ी चुनौती

KOLKATA. एशिया की सबसे बड़ी रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी अर्बन बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में ‘परिवर्तन पैनल’ ने 18 में से 16 सीटें अपनी झोली में डालकर 45 साल से काबिज रेलवे मेंस यूनियन (AIRF) का वर्चस्व तोड़ दिया है. परिवर्तन पैनल में रेलवे मेंस कांग्रेस (NFIR), ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, ट्रैक मेंटेनर्स यूनियन आदि संगठनों ने एक मंच पर आकर यूनियन (AIRF)  को चुनौती दी थी.

इस चुनाव में मेंस यूनियन को मात्र दो सीट मिली है. इस तरह अर्बन बैंक से यूनियन का नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया है. हालांकि नये जनादेश के बाद रेलवे मेंस कांग्रेस (NFIR) के ऊपर यह महती जिम्मेदारी आ गयी है कि वह अर्बन बैंक में अब तक चल रहे गोलमाल का पर्दाफाश करे और अपने घोषणापत्र पर अमल सुनिश्चित कराये.

दक्षिण पूर्व रेलवे के अविभाजित तीनों जोनों (दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे) को लेकर संचालित रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी के डायरेक्टर का चुनाव काफी जद्दोजहद के बीच 28 सितंबर 2024 को होना निश्चित हुआ था. चुनाव से पहले ही NFIR (नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन) के नेताओं ने बेहतर लॉबिंग की और अपने साथ ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, ट्रैक मेंटेनर्स यूनियन व दूसरे संगठनों को लाने में सफल रहे. इसका असर चुनाव पर दिखा.

सोसाईटी चुनाव से पहले रेलवे मेंस कांग्रेस व दूसरे यूनियन के नेता रेलकर्मियों को यह समझाने में सफल रहे कि रेलवे मेंस यूनियन के नेतृत्व वाली सोसाईटी में करोड़ों का गोलमाल किया गया है. निदेशक मंडली के भीतर ही आपस में विवाद है. सेवानिवृत्त लोग बैंक की पॉलिसी बना रहे. बिना नोटिफिकेशन के नये कर्मचारियों को ज्वाइन करायी जा रही है. यह नियुक्ति पाने वाले लोग रेलवे मेंस यूनियन नेताओं के आश्रित हैं. रेलवे मेंस कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इन मामलों की जांच कराने की बात कही थी.

इसका असर चुनाव से लेकर डायरेक्टर चयन में सामने आया है. परिवर्तन पैनल ने निदेशक पद के चुनाव में 18 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज कराकर बड़ा परिवर्तन कर दिया है. इस तरह 45 साल से रेलवे अर्बन बैंक में काबिज मेंस यूनियन को दो सीटों पर सिमटना पड़ा. नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के संयुक्त महासचिव एसआर मिश्रा और ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के दक्षिण पूर्व जोन महामंत्री एसपी सिंह ने इसके लिए रेलकर्मियों और डेलिगेट का आभार जताया है.

1.30 लाख शेयर होल्डर वाली सोसाईटी में 691 प्रतिनिधि 

रेलवे नेताओं ने बताया कि अर्बन बैंक के 1.30 लाख शेयर होल्डर हैं, जबकि कोलकाता, भुवनेश्वर और बिलासपुर को मिलाकर 691 प्रतिनिधि हैं. अर्बन बैंक से मेंस यूनियन के भ्रष्टाचार को चरम पर बताकर उसे खत्म कने के आह्वान के साथ परिवर्तन पैनल का गठन किया गया था. इसे रेल कर्मचारियों का समर्थन मिला. अर्बन बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान जुलाई में हुआ था.

निदेशक मंडल के चुनाव में चक्रधरपुर 81, दक्षिण पूर्व जोन के 315 स्टेशनों से कुल 296 प्रतिनिधि शामिल हुए. रेलवे मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने कहा कि अर्बन बैंक में वर्षों से घोटाला किया जा रहा था. रेल कर्मचारियों की एकजुटता से यह काला अध्याय खत्म हो गया. उन्होंने कहा कि अर्बन बैंक में कोलकाता, भुवनेश्वर और बिलासपुर की संयुक्त कमेटी है. इससे दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को अलग करने की मांग भी वर्षों से उठ रही है. अब इसे साकार किया जायेगा.

यह भी पढ़ें 

  • रेलवे अर्बन बैंक के चुनाव पर कोलकाता के अलीपुर न्यायालय ने लगायी रोक!
  • रेलवे बोर्ड ने अर्बन बैंक डायरेक्टर के चुनाव पर लगी रोक हटायी, 28 सितंबर को ही होगा चुनाव
  • रेलवे अर्बन बैंक चुनाव : कोलकाता हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, मतदान की तैयारियों के बीच आदेश पर टिकीं नजरें
  • रेलवे को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी अर्बन बैंक को बनायेंगे भ्रष्टाचार मुक्त, ओबीसी संघ का घोषणा पत्र
  • Railway Urban Bank Election : कोलकाता हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलते ही मतदान शुरू, मोर्चे पर डटे नेता

 

Spread the love
000 NFIR (National Federation of Indian) All India Loco Running Staff Association Track Maintainers Union All India Loco Running Staff Association NFIR (National Federation of Indian) nfir (neshanal phedareshan oph indiyan) ol indiya loko raning staaph esosieshan traik mentenars yooniyan 91 / 5 Railway Co-Operative Society urban bank director election
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleHATAI : रेलवे स्टेशन पर शराब की नौ बोतल के साथ बिहार का युवक पकड़ाया
Next Article SER : रेलवे सेंट्रल अस्पताल गार्डेनरीच में स्वच्छता ही सेवा अभियान संग मनाया गया विश्व हृदय दिवस
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group