Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

SER : रेलवे सेंट्रल अस्पताल गार्डेनरीच में स्वच्छता ही सेवा अभियान संग मनाया गया विश्व हृदय दिवस

  • दिल आपके लिए 24 घंटे काम करता है उसके लिए आधा घंटे हर दिन निकाले : डॉ बीएन झा

KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के सेंट्रल अस्पताल गार्डेन रीच में स्वच्छता ही सेवा अभियान के साथ-साथ विश्व हृदय दिवस 2024  का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व पीसीएमडी डॉ अंजना मल्होत्रा, एमडी डॉ के श्रीकुमार ने किया. इस मौके पर डॉ बीएन झा, एसीएचडी/कार्डियोलॉजी और पीसीएमडी कार्यालय के डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, छात्रों, मंत्रालयिक कर्मचारियों, एएचओ, एचआई और उनकी टीम मौजूद रही.

पीसीएमडी डॉ अंजना मल्होत्रा ​​के नेतृत्व में स्वच्छता की शपथ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस मौके पर डॉ मल्होत्रा ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया. उन्होंने मरीजों की संतुष्टि के प्रति स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिबद्ध रहने पर जोर दिया. इस मौके पर विश्व हृदय दिवस के महत्व के बारे में बताया.

रेलवे सेंट्रल हास्पीटल गार्डेनरीच

विश्व हृदय दिवस पर विभिन्न नारे लिखित तख्तियां पर हृदय से संबंधित जानकारी दी गयी. सेंट्रल हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर ने कार्डियोवैस्कुलर रोगों के बारे में आम मिथक की जानकारी दी. सेंट्रल हॉस्पिटल गार्डन रीच के एसीएचडी/चीफ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बीएन झा ने इसे बेहतर तरीके से परिभाषित कर आम भ्रांतियों को स्पष्ट किया.

सेंट्रल अस्पताल से उत्तरी कॉलोनी जीएफएम रोड होते हुए पीसीएमडी कार्यालय तक मार्च निकाला गया. इसमें नारे और बैनर के साथ विश्व हृदय दिवस और स्वच्छता ही सेवा अभियान की जानकारी दी गयी. अभियान में आरआरसी के आसपास सफाई को अंजाम दिया गया. इस अभियान में स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण की महत्ता को बताया गया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...