Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे के निजीकरण की बात संसद में नहीं सिर्फ अखबारों में, दूरी पैदा कर रही झूठी खबरें : चेयरमैन
    देश-दुनिया

    रेलवे के निजीकरण की बात संसद में नहीं सिर्फ अखबारों में, दूरी पैदा कर रही झूठी खबरें : चेयरमैन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 5, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आँल इंडिया रेलवे मेंस फडरेशन के 95वें वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने निजीकरण पर रखी राय
    • रेलवे यूनियन और रेलकर्मियों को भरोसे में लेने का प्रयास किया, लेकिन हकीकत से मुंह नहीं मोड़ सके, घूमाकर रखी बात

    श्रीनिवास बाला, रेलहंट ब्यूरो, चैन्नई

    रेलवे में निजीकरण और निगमीकरण की चर्चाओं के बीच चेन्नई में आयोजित आँल इंडिया रेलवे मेंस फडरेशन के 95वें वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने रेलवे के निजीकरण को कोरी अफवाह करार देते हुए सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया. चेयरमैन विनोद यादव ने कहाकि रेलमंत्रालय और रेलकर्मचारियों के बीच झूठी खबरें दूरी पैदा कर रही हैं, उन्होने कहाकि अखबारों में रेल से जुड़ी कई ऐसी खबरें छपती हैं, जिसकी जानकारी रेलवे बोर्ड का चेयरमैन होने के बाद भी उन्हें नहीं होती है. श्री यादव ने कहाकि रेलमंत्री कई बार संसद में साफ कर चुके हैं कि रेल का निजीकरण और निगमीकरण नहीं होगा, सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है, इसके बाद भी रेलकर्मचारी अखबारों की खबरों पर भरोसा कर बेवजह तनाव में हैं. चेयरमैन ने समझाने की कोशिश की और कहाकि भारतीय रेल में सबकुछ ठीकठाक है.

    निजीकरण और निगमीकरण पर सफाई देते हुए चेयरमैन ने धूमा-फिराकर अपनी बात कही. कहा कि हम रोजाना 20 हजार ट्रेनों का संचालन करते हैं, इसमें गिनती की चार पांच ट्रेनों का आपरेशन प्राईवेट लोगों को दिया गया है, वो भी रेल की कामर्शियल जरूरतों को पूरा करने के लिए, इससे घबराने की जरूरत नहीं है. चेयरमैन ने कहाकि सच ये है कि पिछले दो तीन वर्षों में रेल की सूरत बदली है, हमने साफ सफाई और ट्रेनों की संरक्षा और सुरक्षा के साथ ट्रेन के समय पर चलने में काफी सुधार किया है. हालांकि एनपीएस, रायबरेली कोच फैक्ट्री के निगमीकरण, 30-55 में सेवानिवृत्ति के मुद्दों पर चेयरमैन रेलकर्मियों को संतुष्ट कर पाने में विफल रहे.

    अधिवेशन में एआईआएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने चेयरमैन की मौजूदगी में यह जरूर कहा कि अगर रेलवे के निजीकरण की कोशिश की गई तो रेलकर्मचारी रेल का चक्का जाम करने को मजबूर होंगे, यह एआईआरएफ और हमारे लाखों रेलकर्मचारियों का फैसला है. जिसका जवाब चेयरमैन विनोद यादव ने रेल के निजीकरण को सिर्फ अखबार की सुर्खियां बताकर टाल गये. कहाकि ऐसा कोई भी निर्णय नहीं हुआ है, खुद रेलमंत्री ये बाद संसद में कह चुके हैं. अधिवेशन में आईटीएफ के महामंत्री स्टीफेन काँटन ने भी एआईआरएफ को आश्वस्त किया कि निजीकरण की लड़ाई में वो अकेले नहीं है, बल्कि दुनिया आपके साथ खड़ी रहेगी.

    इन सवालों पर निरुत्तर दिखे चेयरमैन विनोद कुमार यादव 

    1. एनपीएस वापस लिये जाने पर कोई आश्वासन नहीं दिया
    2. 30 साल की सेवा अथवा उम्र 55 में नौकरी की समीक्षा
    3. प्रिटिंग प्रेस को बंद किए जाने का एकतरफा निर्णय
    4. रायबरेली कोच फैक्टरी के निगमीकरण की पहल

    अधिवेशन में खुले सत्र में महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने वार्षिक रिपोर्ट रखने के पहले कहा कि यहां खड़ा कोई भी रेलकर्मी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. रेल को चलाने के लिए चार से पांच सौ कर्मचारी हर साल अपनी जान गवां देते हैं, बावजूद उनके साथ हो रहा सलूक शर्मनाक है. साल भर में जितने हमारे रेलकर्मचारी भाई शहीद हो जाते हैं, उतना तो सेना में भी शहीद नहीं होते. निजीकरण और निगमीकरण के खिलाफ चल रही नारेबाजी के बीच महामंत्री ने कहाकि घबराने की जरूरत नहीं है, हम सीने पर गोली खाएंगे,लेकिन भारतीय रेल का निजीकरण नहीं होने देंगे. इस अधिवेशन के आखिरी दिन हम ऐसा ही संकल्प लेकर चेन्नई से लौटेंगे. निजीकरण किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं है, इसको रोकने के लिए भले ही हमें रेल का चक्का जाम ही क्यों न करना पड़े.

    महामंत्री ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो काम रेलकर्मचारी अच्छी तरह से कर रहे हैं और जिस काम के लिए भारतीय रेल में उनकी तैनाती हुई है, वो काम भी आउटसोर्स किए जा रहे हैं. एक ओर प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनसे बेहतर रेल को कोई नहीं समझ सकता, लेकिन जब फैसले की बारी आती है तो हमेशा रेल और रेलकर्मचारियों के खिलाफ ही बात होती है. महामंत्री ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री और रेलमंत्री निजीकरण और निगमीकरण की बात को छोड़ रेल की तरक्की में लगें, अगर रेल के निजीकरण की कोशिश हुई तो रेल का चक्का जाम होना तय है. अधिवेशन में इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के महामंत्री स्टीफेन काँटन ने कहा कि भारतीय रेल में अच्छी संख्या में नौजवानों की टीम है जो कुशलतापूर्वक ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं. ये नौजवान रेलकर्मचारी भारतीय रेल और एआईआरएफ के भविष्य हैं. हमें इस ताकत को समझना होगा, उन्होने कहाकि इनकी ताकत का संदेश ऊपर तक पहुंचना जरूरी है. इन्हें उन बातों के लिए लड़ना पड़ रहा है जो इनका हक है. श्री काँटन ने कहाकि अगर आप यूथ पावर को समझने से चूक गए तो इसका खामियाजा रेल को भुगतना पड़ सकता है. आईटीएफ महामंत्री ने कहाकि निजीकरण की लड़ाई में एआईआरएफ अकेले नहीं है, बल्कि दुनिया के 126 देशों के मजदूर इस लड़ाई को लड़ने को तैयार बैठे हैं. निजीकरण के खिलाफ अगर रेल कर्मचारी आंदोलित हुए तो आईटीएफ का इस आंदोलन को पूरा समर्थन रहेगा.

    रेलवे बोर्ड में मेंबर स्टाफ मनोज पांडेय ने कर्मचारियों को बताने की कोशिश की किस तरह रेल प्रशासन कर्मचारियों की बेहतरी के लिए काम कर रहा है. उन्होने कहाकि वैकेंसी को भरने की कोशिश हो रही है, जिससे कर्मचारियों पर से काम के दबाव को काम किया जा सके. एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष एन कन्हैया ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहाकि यहां मौजूद रेलकर्मचारियों के मन में क्या है, वो अच्छी तरह समझ रहे हैं. इस मामले में हम बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं.

    अधिवेशन के खुले सत्र में ग्लोबल यूथ आफीसर बेकर खंडूकजी, इनलैंड ट्रांसपोर्ट सचिव नोएल कार्ड, रिजनल हेड भुज, संगम त्रिपाठी , जोनल महामंत्री के एस गुप्ता, जे आर भोसले, शंकरराव, ए एम डिक्रूज, वेणु पी नायर, मुकेश माथुर, मुकेश गालव, एसएन पी श्रीवास्तव, मनोज बेहरा, आर डी यादव, पी के पाटसानी के साथ ही जोनल अध्यक्ष राजा श्री धर,आर सी शर्मा, बसंत चतुर्वेदी, एस के त्यागी, पी जे शिंदे, के श्रीनिवास, दामोदर राव के अलावा महिला नेत्री चंपा वर्मा, प्रवीना सिंह, जया अग्रवाल, प्रीति सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे. अधिवेशन से पहले एक रैली का आयोजन किया गया, इस रैली में सभी जोन के रेलकर्मचारियों ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इसमें नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन और सदर्न रेलवे के साथ ही दूसरी यूनियनों ने भी काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

    अधिवेशन के पहले दिन यूथ काॅन्फ्रेंस और सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया था.  इसमें नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन और सदर्न रेलवे के साथ ही दूसरी यूनियनों ने भी काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. यूथ कान्फ्रेंस के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट फैडरेशन के महामंत्री स्टीफेन काँटन ने कहाकि एआईआरएफ दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर ट्रेड यूनियन है, ऐसे फैडरेशन के वजह से ही आज दुनिया में ट्रेड यूनियन मूवमेंट जिंदा है. एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहाकि ये सही है कि आज हमारे सामने गंभीर चुनौती है, देश में मजदूर विरोधी सरकार है, वो हर हाल में भारतीय रेल को बेचना चाहती है, लेकिन आज तक रेलवे बेचे जाने से जो बची हुई है, वो आपकी ताकत की वजह से बची है और आगे भी आपकी ताकत की ही वजह से रेल बची भी रहेगी. महामंत्री ने कहाकि हम सीने पर गोली खाएंगे, हम हर कुर्बानी देने के तैयार रहेंगे, लेकिन रेल को बिकने नहीं देगें. कल अधिवेशन का अंतिम दिन होगा.

    सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

    The news of privatization of railways is not only in the newspapers but in newspapers
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleउत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की आगरा मंडल रनिंग ब्रांच कमेटी गठित
    Next Article रेलवे ने 32 अधिकारियों को किया जबरन रिटायर, सर्विस रिव्यू वाले कर्मचारियों में दहशत
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group