Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » मुंबई में CBI का एक्शन, सैलून दुकानदार से 16 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का SSE/Land रंगे हाथों गिरफ्तार
रेलहंट स्पेशल

मुंबई में CBI का एक्शन, सैलून दुकानदार से 16 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का SSE/Land रंगे हाथों गिरफ्तार

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 25, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक तस्वीर AI
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

MUMBAI. पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल अंतर्गत बांद्रा-सांताक्रुज क्षेत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम ने सांताक्रुज में तैनात वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE/land) आशीष कुमार यादव को 16,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है.

दुकान न तोड़ने के एवज में मांगी थी मंथली

पूरा मामला जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन (पूर्व) के पास स्थित एक सैलून की दुकान से जुड़ा है. जोगेश्वरी निवासी शिकायतकर्ता जितेंद्र लक्ष्मणसिंह ठाकुर के अनुसार, करीब दो सप्ताह पूर्व रेलवे अधिकारी आशीष यादव उनकी दुकान पर आया और दुकान को रेलवे की जमीन में बताकर उसे तोड़ने की धमकी दी.

कार्रवाई न करने के बदले अधिकारी ने पहले 20 हजार रुपये की मांग की. बाद में सौदेबाजी के दौरान आरोपी हर महीने 8,000 रुपये की ‘हफ्ता वसूली’ (रिश्वत) पर अड़ गया. आरोपी ने जून और जुलाई दो महीनों के बकाया भुगतान के तौर पर कुल 16,000 रुपये तत्काल देने का दबाव बनाया. पीड़ित दुकानदार रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने 21 अगस्त 2026 को सीबीआई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पंच गवाहों की मौजूदगी में बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई के पुलिस निरीक्षक अनूप कुमार मीणा के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई. केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के दो स्वतंत्र पंच गवाहों की मौजूदगी में शिकायत का गुप्त सत्यापन कराया गया. सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज (RC 0262026A0017/2026) कर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

16 हजार नगद लेते ही सीबीआई ने दबोचा

योजना के तहत 24 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:45 बजे जैसे ही पीड़ित ने आरोपी SSE आशीष कुमार यादव को 16,000 रुपये की नकद राशि सौंपी, पहले से घात लगाकर बैठी सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा.

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों ने भी सक्रियता दिखाई. आरपीएफ निरीक्षक आर.के. शर्मा ने सीबीआई अधिकारियों से घटना का ब्योरा लिया, जिसके बाद रात करीब 9:00 बजे सहायक सुरक्षा आयुक्त (मुंबई सेंट्रल) ने खुद मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया. 25 अगस्त को बांद्रा आरपीएफ प्रभारी ने सीबीआई के पुलिस अधीक्षक बी.बी. चक्रवर्ती से मुलाकात कर प्राथमिकी (FIR) की आधिकारिक प्रति प्राप्त की. फिलहाल गिरफ्तार रेल अधिकारी सीबीआई की कस्टडी में है और मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है.

विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेते SSE को दबोचा!

Spread the love
RPF बांद्रा आशीष कुमार यादव SSE पश्चिम रेलवे न्यूज़ बांद्रा-सांताक्रुज रेलवे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मुंबई सेंट्रल मंडल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार रेलवे SSE गिरफ्तार सीबीआई ACB मुंबई सीबीआई कार्रवाई मुंबई
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleNorthern Railway : 4.87 करोड़ का अवैध साम्राज्य, Ex-SrDEE/NR साकेत श्रीवास्तव और पत्नी पर CBI ने कसा शिकंजा
Next Article ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ ने टाटानगर में मनाई बीपी मंडल की जयंती, मंडल आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group