Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR : मुजफ्फरपुर जंक्शन आज से समस्तीपुर रेल मंडल का हिस्सा, नौ स्टेशनों का डिवीजन बदला

  • सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समेत नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शिफ्ट किया गया

SAMASTIPUR. मुजफ्फरपुर जंक्शन समस्तीपुर रेल मंडल के अधीन आज से हो जाएगा. दोनों मंडलों के बीच परिचालन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने यह बदलाव किया है. इसके तहत सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समेत नौ स्टेशनों को समस्तीपुर मंडल में शिफ्ट किया गया है. इनमें नारायणपुर अनंत, सिलौत, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, सिहो, ढोली, दुबहा, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन शामिल हैं. दरअसल, कपरपुरा, जुब्बा सहनी और कर्पूरीग्राम स्टेशन से पहले तक समस्तीपुर का क्षेत्राधिकार था.

यहां के बाद मुजफ्फरपुर आने के लिए ट्रेनों को समस्तीपुर और सोनपुर कंट्रोल से अनुमति लेनी होती थी. इसमें समय लगता था. बदलाव के बाद यह प्रक्रिया खत्म होने से अनुमति के लिए ट्रेनों को नहीं रुकना पड़ेगा.

पूर्व मध्य रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक यह निर्णय रेलवे परिचालन को अधिक सुव्यवस्थित और कुशल बनाएगा. रेलवे संचालन और रखरखाव प्रभावी ढंग से हो सकेगा.मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर व समस्तीपुर मंडल की नयी क्षेत्राधिकार सीमा मुजफ्फरपुर-रामदयालुनगर स्टेशनों के बीच का किलोमीटर 50 होगा. इसके अलावा समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड में उजियारपुर और हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड में रामदयालुनगर इंटरचेंज प्वाइंट के रूप में काम करेगा.

यह भी पढ़ें : East Central Railway : मुजफ्फरपुर समेत 10 स्टेशन अब समस्तीपुर रेलमंडल का होंगे हिस्सा

दोनों स्टेशन डिविजनल इंटरचेंज प्वाइंट के रूप में कार्यरत होंगे. पहले समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के बीच में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर जंक्शन इंटरचेंज प्वाइंट स्टेशन के रूप में काम करता था. अब इसे बदल कर उजियारपुर और रामदयालुनगर किया गया है.अमृत भारत योजना के तहत मुजफ्फरपुर को विश्वस्तरीय जंक्शन बनाने का काम चल रहा है. बदले हालात में इसकी मॉनिटरिंग बॉडी भी बदल जाएगी. अब समस्तीपुर मंडल निगरानी करेगा. करीब 450 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत जंक्शन को विकसित किया जा रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...