HAZIPUR. पूर्व मध्य रेलवे के मुजफ्फरपुर जंक्शन से समस्तीपुर जंक्शन के बीच का सेक्शन अब सोनपुर मंडल की जगह समस्तीपुर मंडल का हिस्सा होगा. यह बदलाव 01 सितंबर, 2025 से प्रभावी हो जायेगा. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. परिचालनिक सुविधा और प्रबंधन के लिहाज से यह कदम उठाया गया है.
नये निर्णय के बाद मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढ़ोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरी ग्राम स्टेशन अब समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आयेंगे. नये बदलाव से इन स्टेशनों के रखरखाव, ट्रेन संचालन और यात्री सुविधाओं में सुधार की संभावना जताई गयी है.
रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के बीच नई सीमा मुजफ्फरपुर और रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या (KM50.000) पर निर्धारित की गई है.
इसके अलावा, मुजफ्फरपुर-कपरपुरा (किमी 92.800), मुजफ्फरपुर-जुब्बा सहनी (किमी 0.744) और समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम (किमी 36.820) पर पहले से बनी मंडल की सीमाओं को समाप्त कर दिया जायेगा है अब ये सभी स्टेशन समस्तीपुर मंडल में शामिल माने जायेंग. रेलवे अधिकारियों की माने तो नये बदलाव से सेक्शन में संचालन में आ रही बाधाएं दूर होंगी तो यात्रियों को बेहतर सुविधा देने में मदद मिलेगी.
- रेल एवं कर्मचारी हित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान : SER/GM - May 14, 2026
- रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टरों द्वारा ट्रैक क्लीयरेंस नियमों के उल्लंघन पर चिंता जताई, दिया ये निर्देश - April 12, 2026
- Ckp Divison : अजितेन्द्र त्रिपाठी बने नए ADRM INfRA, प्रभार लिया - January 11, 2026





















































































