Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, November 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी
    रेल न्यूज

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • चौरी चौरा एक्सप्रेस दुर्घटना: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम को गोरखपुर जा रही ट्रेन संख्या 15003 के चार कोच (बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7) पटरी से उतर गए.
    • समय और स्थिति: यह घटना शाम करीब 5:05 बजे हुई. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.
    • असम हादसे का साया: सुबह असम में हुई भीषण रेल दुर्घटना की खबर के बाद कानपुर में हुए इस हादसे ने यात्रियों और रेलवे प्रशासन की धड़कनें और बढ़ा दीं, जिससे लोगों में तुरंत दहशत फैल गई.

    KANPUR. देश में एक के बाद एक हो रहे रेल हादसों ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बुधवार का दिन भारतीय रेलवे के लिए बेहद तनावपूर्ण रहा. जहां एक तरफ सुबह असम से एक बड़े रेल हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई थी, वहीं शाम ढलते-ढलते उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी एक और रेल हादसा टलते-टलते बच गया.

    जानकारी के अनुसार गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 15003 (चौरी चौरा एक्सप्रेस) कानपुर अनवरगंज स्टेशन से होते हुए कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर पहुंची थी. यहां से निर्धारित समय शाम 5:03 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई. लेकिन रवाना होने के महज दो मिनट बाद यानी 5:05 बजे जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी, उसके चार एसी कोच (बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7) की एक-एक करके अचानक पटरी से उतर गये. अचानक हुए इस झटके और आवाज से ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई. हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है.

    असम हादसे के बाद और गहरी हुई चिंताएं

    आज सुबह ही असम में हुई रेल दुर्घटना के खौफ से यात्री अभी उबरे भी नहीं थे कि कानपुर में इस घटना के घटित होते ही लोग दहशत में आ गए. लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण रेल यात्रियों के मन में अपनी सुरक्षा को लेकर भारी डर बैठ गया है. गनीमत यह रही कि कानपुर की इस घटना के समय ट्रेन की गति तेज नहीं थी, अन्यथा बड़ी वारदात तय थी. रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है.

    प्रशासन की कार्रवाई और हेल्पलाइन नंबर

    घटना की सूचना मिलते ही उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर दौड़ पड़े. डिप्टी सीटीएम कानपुर के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया. ट्रैक को दुरुस्त करने और प्रभावित कोचों को सुरक्षित अलग करने का काम जारी है.

    रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    • कानपुर सेंट्रल स्टेशन: 0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015
    • प्रयागराज जंक्शन: 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149
    • फतेहपुर स्टेशन: 9151833006

    असम की सुबह की दुखद घटना और अब कानपुर में ट्रेन के पटरी से उतरने की इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की पटरियों, सिगनलिंग और रखरखाव व्यवस्था (Maintenance) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रेल प्रशासन मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे चुका है.

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    Assam train accident Chauri Chaura Express derailed Indian Railways Safety Kanpur Central station KANPUR NEWS Kanpur train accident North Central Railway train accident updates असम रेल दुर्घटना उत्तर मध्य रेलवे कानपुर अनवरगंज कानपुर रेल हादसा कानपुर सेंट्रल स्टेशन चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी रेल सुरक्षा रेलवे हेल्पलाइन नंबर
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleअसम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026
    रेल न्यूज

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026
    रेल न्यूज

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026
    Latest Posts

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group