Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे ने SBI के साथ किया बीमा समझौता, 1 करोड़ तक का दुर्घटना कवर, 7 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित

  • एसबीआई ने रेलकर्मियों को लुभाने के लिए दिया बड़ा पैसेज ऑफर , हवाई दुर्घटना (मृत्यु) पर मिलेंगे 1.6 करोड़ 

NEW DELHI. भारतीय रेलवे और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सोमवार को एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किया. इस समझौते से लाखों रेलवे कर्मचारियों को बेहतर बीमा लाभ मिलने की बात कही जा रही है. समझौते पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और SBI के चेयरमैन सीएस सेट्टी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए. इसे कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है.

नए बीमा योजना के तहत, SBI में वेतन खाता रखने वाले रेलवे कर्मचारियों को पहले की तुलना में कहीं अधिक बीमा कवरेज मिलेगा. प्रमुख लाभों में हवाई दुर्घटना (मृत्यु) के लिए 1.6 करोड़ रुपये का बीमा कवर शामिल है. इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को RuPay डेबिट कार्ड के माध्यम से 1 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त कवर मिलेगा.

दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ मिलेगा, जो केंद्रीय सरकार कर्मचारी समूह बीमा योजना (CGEGIS) के तहत मौजूदा कवरेज (ग्रुप A के लिए 1.20 लाख, ग्रुप B के लिए 60,000 और ग्रुप C के लिए 30,000 रुपये) से कहीं अधिक है. इसके अलावा, प्राकृतिक मृत्यु के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा, वह भी बिना किसी प्रीमियम या मेडिकल टेस्ट के.

लगभग 7 लाख रेलवे कर्मचारी वर्तमान में SBI में अपने वेतन खाते रखते हैं, जिससे इस समझौते से रेलवे कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग लाभान्वित होगा. समझौते में दुर्घटना में स्थायी पूर्ण अक्षमता के लिए 1 करोड़ रुपये और स्थायी आंशिक अक्षमता के लिए 80 लाख रुपये तक का मुफ्त कवर भी शामिल है.

अधिकारियों ने कहा कि यह कदम भारतीय रेलवे और SBI की कर्मचारी केंद्रित और संवेदनशील सोच को दर्शाता है. खास तौर पर ग्रुप C के फ्रंटलाइन कर्मचारी, जो भारत के विशाल रेल नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इससे सबसे अधिक लाभान्वित होंगे. यह MoU रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...