Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ROURKELA पहुंचे CKP DRM तरुण हुरिया, कहा – यात्री सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

  • रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं व विकास कार्यों पर दिया जोर
  • 15 दिन में शेड निर्माण पूरा करने का निर्देश, गंदगी व पार्किंग अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

ROURKELA. रेलवे के विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया गुरुवार की रात करीब 9 बजे राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंचे. इससे पहले उन्होंने झारसुगुड़ा स्टेशन का निरीक्षण किया और शाम करीब 9 बजे राउरकेला पहुंचे.

निरीक्षण के दौरान डीआरएम सबसे पहले प्लेटफार्म संख्या एक के वीआईपी गेट के बाहर निकल कर वहां बन रहे शेड के निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने निर्माण की धीमी रफ्तार पर असंतोष जताते हुए 15 दिन के भीतर हर हाल में कार्य को पूरा करने का सख्त निर्देश दिए. इसके बाद वे पार्सल ऑफिस, आरपीएफ परिसर और रेलवे गेस्ट हाउस का भी जायजा लेने पहुंचे.

यह भी पढ़ें : ROURKELA : दशकों बाद भ्रष्टाचार के गढ़ में पहुृंची सीबीआई, रेलवे सिस्टम की खुली पोल, अधिकारी बेनकाब!

स्टेशन परिसर में फैली गंदगी और पार्किंग की अव्यवस्था पर डीआरएम ने नाराजगी जाहिर की. पार्किंग ठेकेदार द्वारा रास्ते में गेट लगाने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल सुधार करने को कहा. करीब एक घंटे चले निरीक्षण में डीआरएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मीडिया से बातचीत में डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका पहला लक्ष्य है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेड का काम तय समयसीमा में पूरा होगा और पार्किंग की समस्या भी दूर की जाएगी. वहीं आज बंडामुंडा रेलखंड में 11 घंटे के भीतर तीन बार मालगाड़ी डीरेल होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि इसकी विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाएगी. डीआरएम के इस निरीक्षण से यात्रियों को उम्मीद है कि जल्द ही राउरकेला स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और अव्यवस्थाओं पर लगाम लगेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...