Samastipur : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन में एक दिन में 100 से अधिक केस बनाने वाले दो टिकट निरीक्षकों को डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने सम्मानित किया हैं. ये दोनों टीटीई हैं टुनटुन राय एवं दीपक कुमार चटिप. दोनों को डीआरएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान समस्तीपुर सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति भी उपस्थित थीं. समस्तीपुर के फेसबुक पेज पर डीआरएम ने दोनों टिकट जांच कर्मियों की उपलब्धि का जिक्र करते हुए पोस्ट शेयर किया है.

















































































