Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : रांची Sr. DCM की अनुशंसा पर IRCTC नियंत्रित फूड प्लाजा ”कॉमसम” पर रेलवे ने लगाया एक लाख का जुर्माना, जाने क्या है पूरा मामला …
    बोर्ड/जोन

    SER : रांची Sr. DCM की अनुशंसा पर IRCTC नियंत्रित फूड प्लाजा ”कॉमसम” पर रेलवे ने लगाया एक लाख का जुर्माना, जाने क्या है पूरा मामला …

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • लीक से हटकर कार्रवाई, खानपान सेवा की निगरानी करने वाले इंस्पेक्टरों की नहीं तय की गयी जिम्मेदारी      

    RANCHI. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने गंदगी और खाद्य मानकों की अनदेखी के मामले में रांची रेलवे स्टेशन पर IRCTC के नियंत्रण में संचालित फूड प्लाजा पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यहां दो सप्ताह पहले सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया था. इस दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने की बात सामने आयी थी. तब रेलवे की ओर से यह कहा गया था इस मामले में कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है, जिसका परिणाम अब सामने आया है.

    रांची फूड प्लाजा में सीनियर डीसीएम के औचक निरीक्षण के बाद मीडिया में आयी खबरों को लेकर कोलकाता से दिल्ली तक काफी सनसनी थी. मामला स्थानीय मीडिया में चर्चा का केंद्र बिंदु था. Sr DCM के फूड प्लाजा निरीक्षण में कई खामियां पकड़े जाने की बात सामने आयी. प्लाजा के किचन में गंदगी का अंबार, खाने के सामानों पर मक्खियों का भिन्नभिन्नना, संचालन में लापरवाही, सफाई की कमी, खाद्य सामग्री और आम लोगों के साथ धोखाधड़ी की बातें भी सामने आयी थी. रसोई में कॉकरोच मिला तो प्लाजा का फिल्टर खराब था. रुटीन सफाई और सर्विसिंग की रिपोर्ट भी अपडेट नहीं थी.

    Sr DCM के औचक निरीक्षण में यह बात भी सामने आयी कि प्लाजा संचालक फर्जी बिल देकर यात्रियों का आर्थिक शोषण भी कर रहा था. क्योंकि पानी की बोतल तो लोकल ब्रांड की बेची जा रही थी उसकी जगह रेलनीर की बिल दिया जा रहा था. तमाम अनियमितताओं पर सीनियर डीसीएम ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्रवाई के संकेत दिये थे. इससे पहले सीनियर डीसीएम यहां पार्किंग में भी अनियमितता पर जुर्माना लगाने का आदेश दे चुकी हैं.

    हालांकि Sr DCM की कार्रवाई के बाद रेलवे महकमे में कई सवाल उठाये जा रहे हैं. बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अनियमितता के लिए खानपान सेवा की निगरानी करने वाले IRCTC अथवा सीसीआई की जिम्मेदारी क्यों नहीं तय की गयी ? फूड प्लाजा में मिली पूर्व की अनियमितताओं को देखते हुए इसका लाईसेंस कुछ समय के लिए ही सही उसे रद्द करने की अनुशंसा क्यों नहीं की गयी?

    जुर्माना की वसूली कर रेलवे ने तो कर ली कमाई, यात्रियों को फिर से उनके हाल पर छोड़ दिया 

    सीनियर डीसीएम की कार्रवाई के बाद सवाल यह उठ रहा है कि अनियमितता के लिए फूड प्लाजा से भारी भरकम जुर्माना वसूलकर रेलवे ने अपनी कमाई तो कर ली यात्रियों को तो फिर से भगवान भरोसे ही छोड़ दिया गया.

    • खराब खाद्य सामग्री का क्या हुआ ? उसे जब्त कर नष्ट किया गया अथवा नहीं ?
    • क्या जांच में IRCTC के इंस्पेक्टर और सीसीआई की जिम्मेदार तय की गयी ?
    • क्या वर्तमान में प्लाजा में अनियमितता खत्म हो चुकी है, व्यवस्था में सुधार हो गया है?
    • क्या अब यात्री नहीं ठगे जा रहे ? क्या यात्रियों को गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्री मिल रही है?
    • सीनियर डीसीएम के स्तर पर अनियमितता रोकने के लिए अभी क्या उपाय किये गये है?

     सीनियर डीसीएम के हर निरीक्षण में दिखने वाले रेलकर्मी से कर रहे रश्क? 

    रांची में फूड प्लाजा के निरीक्षण और मीडिया में यह बात सामने आने के बाद कोलकाता से दिल्ली तक चर्चा मची रही. प्लाजा में अनियमितता पाये जाने की खबर मीडिया तक पहुंचने पर IRCTC समेत रेलवे के अधिकारी गंभीर दिखे. हालांकि उनकी चिंता अनियमितता से अधिक इस बात को लेकर थी कि यह खबर मीडिया तक कैसे पहुंची. जिससे IRCTC की छवि धूमिल हुई है! अगर सीनियर डीसीएम ने प्रेस कॉफ्रेंस कर यह जानकारी नहीं दी तो सूचना मीडिया तक पहुंचायी ? मीडिया तक सूचना पहुंचाने वाला जिम्मेदारी कर्मचारी कौन था?

    रेलवे पार्किंग का निरीक्षण करतीं सीनियर डीसीएम (फोटो फाइल)

    महकमे में इस बात की चर्चा तेज है कि सीनियर डीसीएम के पार्किंग, फूड प्लाजा से लेकर ट्रेनों के भीतर के हर निरीक्षण में एक रेलकर्मी अवश्य दिखायी देता है, उसकी यही मौजूदगी रेल महकमे के लोगों के लिए रश्क का भी विषय है और चर्चा का भी. रांची रेलमंडल क्षेत्र के रेलकर्मियों में हर कोई इस यक्ष प्रश्न को अपने तरीके से परिभाषित करता दिख रहा कि आखिर उस रेलकर्मी के भीतर ऐसी कौन सभी प्रतिभा छिपी हुई है जो सीनियर डीसीएम के अमूमन हर निरीक्षण में उसकी उपस्थिति सुनिश्चित कराती है.

    कुछ लोग इस उपस्थिति का श्रेय उस रेलकर्मी के तीव्र मेधा को देते हैं तो कुछ का कहना है कि उसका सुदर्शन व्यक्तित्व ही उसकी प्रतिभा का डंका बजा रहा है. कुछ लोग यह चर्चा करते सुने गये कि कामकाज में दक्षता उसे सीनियर डीसीएम की नजरों में ले गयी है तो कुछ का मानना है कि कानाफूसी में महारथ से उसका मार्ग प्रशस्त हो रहा है. उसके विभाग से जुड़े लोग यह भी मानते है कि पत्रम पुष्पम और जुगाड़ जंतर में भी वह सिद्ध हस्त है, लिहाजा समय और आवश्यकता के अनुरूप अपने को फिट साबित करने में वह दूसरे कर्मचारियों से अलग निकल जा रहा है.

    बहरहाल चर्चा का विषय बने उस कर्मचारी को अमूमन हर निरीक्षण में क्यों शामिल किया जाता है यह तो ऐसा करने वाले जाने. लेकिन इसका निहितार्थ खोजने-समझने और जानने को लेकर कवायद करने वालों की भी कमी नहीं है जो नमक-मिर्च और मसाला लगाकर उस कर्मचारी से जुड़ी बातों और चर्चाओं को आगे बढ़ाने में लगे हुए है.

    know what is the whole matter... SER: On the recommendation of Ranchi Sr. DCM the railway imposed a fine of one lakh on IRCTC controlled food plaza "Comsum"
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKota Railway Division : डीईएन, एईएन के सामने एसएसई ने ईएसएम को पीटा, पटरी पर घसीटा, डीआरएम भी मौन!
    Next Article रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का जोधपुर में निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group