Jaunpur. उत्तर प्रदेश के जौनपुर के हरपालगंज स्टेशन के पास रविवार की शाम दिल्ली-छपरा वंदे भारत एक्सप्रेस (02270) का इंजन फेल हो गया. इस कारण तीन तीन घंटे ट्रेन वहां खड़ी रही. परेशान यात्री रेलवे और उसकी व्यवस्था को कोसते रहे. सरायहरखू से अतिरिक्त मालगाड़ी का इंजन मंगाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रात आठ बजे आगे की ओर रवाना किया गया.
घटनाक्रम से लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22356) और एक मालगाड़ी को बीच में रोका गया था. दिल्ली से छपरा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (02270) समय से आगे बढ़ रही थी. हरपालगंज स्टेशन से पहले केवटली गांव के पास अचानक उसके इंजन की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इससे ट्रेन खड़ी हो गई.
सूचना कंट्रोल रूम को दी गयी. सूचना मिलते ही इसके पीछे आ रही लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22356) को कोइरीपुर स्टेशन पर रोक दिया गया. लखनऊ से वाराणसी जा रही मालगाड़ी लंभुआ में रोक दी गई. दो ट्रेनें खड़ी होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अथक प्रयास के बाद भी वंदे भारत एक्सप्रेस (02270) का इंजन ठीक नहीं हो सका.
जौनपुर के हरपालगंज स्टेशन के पास रविवार शाम इंजन फेल होने से दिल्ली-छपरा वंदे भारत एक्सप्रेस (02270) करीब तीन घंटे खड़ी रही. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सरायहरखू से मंगाए गए मालगाड़ी के इंजन से उसे रात आठ बजे आगे रवाना किया गया.
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































