Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » दो सुरक्षा एजेंसियों के रहते रेल में न कभी खत्म होगी अवैध वेंडिंग, न कभी सुरक्षित होंगे रेलयात्री !
    मीडिया

    दो सुरक्षा एजेंसियों के रहते रेल में न कभी खत्म होगी अवैध वेंडिंग, न कभी सुरक्षित होंगे रेलयात्री !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 7, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    रेल में अवैध वेंडिंग के विरुद्ध पारदर्शी नीति और जिम्मेदार अधिकारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने की महती आवश्यकता है !

    वाणिज्य कर्मियों की तो जवाबदेही तय होती है, उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाती है, परंतु आरपीएफ/जीआरपी कर्मियों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई करते समय रेल प्रशासन के हाथ-पांव क्यों कांपने लगते हैं ?

    भारतीय रेल में समय-समय पर आरपीएफ और वाणिज्य विभाग द्वारा अवैध वेंडरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जाता है, जिसमें पकड़े गए कुछ लोगों से जुर्माना वसूल किया जाता है, तो कुछ लोगों पर विधिक कार्यवाही की जाती है।

    विश्वसनीय सूत्र और जानकार बताते हैं, जो कि काफी हद तक सही भी है, कि स्टेशन परिसरों और ट्रेनों में अवैध वेंडिंग कराने और उसको शह देने में आरपीएफ और जीआरपी दोनों की महती भूमिका रहती है, और ऐसा भी नहीं है कि इन दोनों के शीर्ष अधिकारी इससे अनभिज्ञ हैं, लेकिन बात जहां तक अवैध कमाई की है, तो सब चलता है।

    यह भी पढ़ें : राउरकेला में अवैध हॉकरों पर रोक से छटपटा रही आरपीएफ ओसी की चौकड़ी, मैनेज करने की आस में वेंडिंग को छूट देने की तैयारी

    ये अवैध वेंडर सड़ा-गला, घटिया, निम्न स्तरीय खाद्य पदार्थ और कोई भी सामान यात्रियों को बेचते हैं, न तो इनका कोई मानक होता है, न ही कोई वैध लाइसेंस, और न ही कोई निर्धारित मूल्य या कीमत। स्वाभाविक है कि अगर ये मानक का पालन करने लग जाएंगे, तो अवैध कमीशन देने के बाद इनकी लागत कहां से निकलेगी?

    रेलमंत्री महोदय और रेलवे बोर्ड में बैठे शीर्ष प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों को इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है कि इस मामले में आरपीएफ और जीआरपी के कॉकस को कैसे तोड़ा जाए, जिससे कि यात्रियों को अधिकृत वेंडरों से सही और शुद्ध चीज-वस्तु उचित मूल्य पर मिल सके।

    इसमें रेलवे के वाणिज्य विभाग को भी बेदाग बरी नहीं किया जा सकता, लेकिन वाणिज्य कर्मियों का इस घालमेल में कम योगदान इसलिए माना जा सकता है, क्योंकि इनके पास वर्दी और कानून की धौंस नहीं है, अथवा ऐसा भी कह सकते हैं कि वाणिज्य अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने अधिकार का अंदाजा ही नहीं है, इसलिए वे भी बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं।

    कुल मिलाकर अवैध वेंडरों को अगर स्टेशन परिसरों और चलती गाड़ियों से पूरी तरह हटाना है, रेल को अनधिकृत बाजार से मुक्त करना है, तो इसके लिए नई पारदर्शी नीति बनाकर आरपीएफ अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की महती आवश्यकता है, अन्यथा अवैध वेंडिंग के खिलाफ कथित स्पेशल ड्राइव महज खानापूर्ति ही हैं, और यह आगे भी ऐसे ही रहेंगी।
    ट्रेनों में धड़ल्ले से चल रहे हॉकर
    जानकारों का कहना है कि यह खानापूर्ति तब तक चलती रहेगी, जब तक रेल में दोहरी सुरक्षा व्यवस्था की परिपाटी खत्म नहीं की जाएगी। उनका यह भी कहना है कि या तो आरपीएफ को आईपीसी का फुल पुलिस पावर देकर स्वतंत्र पुलिस फोर्स – राज्य पुलिस के समकक्ष – बनाया जाए, या फिर इसे गृहमंत्रालय को सौंपकर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में मर्ज कर इंडिपेंडेंट फोर्स के तौर पर रेल में तैनात किया जाए।

    उनका खासतौर पर कहना है कि रेल से जब तक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) दोनों में से एक को नहीं हटाया जाएगा, तब तक न तो रेल में अवैध वेंडिंग बंद होगी, न ही रेल में अपराधों की बढ़ती संख्या घटेगी, और न ही रेल से भ्रष्टाचार एवं लूट-खसोट खत्म की जा सकती है। वाणिज्य कर्मियों की तो जवाबदेही तय होती है, यात्रियों की शिकायत मिलने पर उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाती है, परंतु आरपीएफ/जीआरपी कर्मियों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई करते समय रेल प्रशासन के हाथ-पांव कांपने लगते हैं!

    सुरेश त्रिपाठी, संपादक /RAILWHISPERS.COM

    #RPF #DGRPF #GRP #Unauthorise #Vendors #CommercialDepartment #IndianRailways #AshwiniVaishnaw #CRB #CEORlyBd #DoPT #PMOIndia #HMOIndia #IRCTC #NitiAyog

     

    Illegal vending in the train
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleप्रेसिडेंट के क्षेत्र बादामपहाड़-टाटा सेक्शन पर विकास की रफ्तार देखने पहुंचे SER/AGM
    Next Article रेलवे मेंस यूनियन की केंद्रीय कमेटी में मिली एमके सिंह को जगह, डिवीजनल को-ऑर्डिनेटर के हैं सशक्त दावेदार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    मीडिया

    चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

    July 9, 2026
    मीडिया सोशल मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group