Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » DDU : ऑफिस में कर रहे थे काम-“रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” का भी भुगतान, अब 09 ट्रैकमैनों से होगी ₹17.92 लाख की वसूली !
न्यूज हंट

DDU : ऑफिस में कर रहे थे काम-“रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” का भी भुगतान, अब 09 ट्रैकमैनों से होगी ₹17.92 लाख की वसूली !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 7, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
AI-generated image
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • 59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल 
  • SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ रिस्क एलाउंस का भुगतान
  • गलत भुगतान की अनुशंसा करने वाले SSE/P.WAY/DDU की क्यों नहीं तय की गयी जिम्मेदारी ! 

DDU/PATNA : रेलवे में सेफ्टी कैटेगरी से जुड़े ट्रैकमैनों के दुरुपयोग की खबरें लगातार सुर्खियां बनती रही है. कभी साहब के बंगले पर काम करके तो कभी कार्यालय में बाबू बनाकर इनका उपयोग किया जाता रहा है. यहां तक तो ठीक है लेकिन डीडीयू डिवीजन में कार्यालय में काम करने वाले ट्रैकमैनों को कई माह से “रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” का भी भुगतान किया जा रहा था, इस पर अब महानिदेशक लेखापरीक्षा ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कड़ी टिप्पणी की है. हालांकि यह मामला 59 महीने यानी लगभग 05 साल बाद सामने आया है.

अब कार्यालय में काम करके “रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” का भी भुगतान लेने वाले 09 ट्रैकमैनों से लगभग 17.92 लाख रुपये वसूली की तैयारियों के बीच यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या इसके लिए सिर्फ ट्रैकमैन ही दोषी है ? भुगतान की अनुशंसा करने वाले  SSE/P.WAY/DDU, कार्मिक और लेखा विभाग की इस मामले में कोई जिम्मेदारी नहीं बनती? पांच साल तक महानिदेशक लेखापरीक्षा ने इस मामले में क्यों नहीं संज्ञान लिया? चर्चा तो यहां तक है कि ले-दे के बीच उठे विवाद ने ही मामले को ऊपर तक पहुंचाया और यह स्थिति उत्पन्न हो गयी. जिन 09 ट्रैकमैनों से कार्यालय में काम लेकर हर माह “रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” का भुगतान किया जा रहा था वह सभी SSE/P.WAY/DDU South और North के अधीन काम कर रहे थे.

CKP DIVISION : कार्मिक का कर्मकांड, तीन माह में बदला Crew Controllers का पोस्टिंग आर्डर, … घोटाला या प्रक्रियागत चूक?

महानिदेशक लेखापरीक्षा की आपत्ति के बाद यह सवाल उठाया जा रहा है कि कार्यालयों में ट्रैकमैनों की सेवा लेने वाले SSE/P.Way/South एवं North ने किस आधार पर “रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” की अनुशंसा की? आखिर इन ट्रैकमैनों की ड्यूटी कहां दिखायी जा रही थी? क्योंकि बिना गैंग में ड्यूटी दिखाये “रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” देना संभव नहीं है. अब यह जांच का विषय है. कहा तो यहां तक जा रहा कि पूरे भारतीय रेल के लगभग हर डिवीजन में “रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” के मद में करोड़ों रुपये रेलकर्मियों के खाते में डालकर उसकी बंदरबांट का खेल चल रहा है.

“रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” के लिए सरकार और रेलवे बोर्ड की तय शर्तें

DOPT के पत्र संख्या A-27018/02/2022-Estt.(AL)02.09.2022 के अनुसार केन्द्र सरकार के उन कर्मचारियों को रिस्क एलाउंस दिया जाता है जो खतरनाक कामों में लगे हैं या जिनका काम समय के साथ उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. वहीं रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या 87/2017,PC -Vll No.33 दिनांक 10 अगस्त 2017 के अनुसार भारतीय रेलवे के ट्रैक मेंटेनर्स- l ,ll,lll और lV के लिए भी “रिस्क और हार्डशिप एलाउंस ” का प्रावधान किया गया है.

यह प्रावधान हार्डशिप मैट्रिक्स के सेल R3H2 के अनुसार है. (लेवल 8 और उससे नीचे के लिए 2700/- रूपए और लेवल -9 और उससे ऊपर के लिए 3400/- रूपए) जो कि 01 जुलाई 2017 से लागू हुआ था. साथ ही, रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या E (P&A)1- 2017 /SP-1 /AD-1 दिनांक 13.04.2021 (RBE No.30/2021) के अनुसार रिस्क एलाउंस केवल ड्यूटी के वास्तविक समय के लिए ही दिया जाता है और छुट्टी के दौरान इसका भुगतान नहीं किया जाता है.

ECR : दो दशक से जोन में जमे PFA की ‘सप्लाई चेन’ तोड़ने में नाकाम रहे GM/ECR!, रेलवे बोर्ड पर टिकी नजरें

Sr. DPO/DDU कार्यालय हरकत में आया, खंगाले जा रहे रिकार्ड 

“रिस्क और हार्डशिप एलाउंस” मद में गलत भुगतान का मामला सामने आने के बाद Sr. DPO/DDU कार्यालय हरकत में आया है. अब  रिकार्ड की जांच की जा रही है. इसमें यह बात सामने आयी है कि SSE/P.WAY/DDU South और North के अधीन गैंग में तैनात कर्मचारियों को अलग-अलग कार्यालयों में और अलग-अलग स्थिर (Stationary) के तहत काम लिया जा रहा था. इन्हें “रिस्क एलाउंस” का लाभ भी दिया जा रहा था. यह स्पष्ट है कि कार्यालय में काम लेकर ट्रैकमैनों को हार्ड शिप एलाउंस का भुगतान किया जाना गलत है लेकिन क्या इसके लिए सिर्फ ट्रैकमैन ही जिम्मेवार है? फिलहाल इसकी गाज उन ट्रैकमैनों पर ही गिरेगी. अब प्रतिमाह उनके वेतन से निर्धारित रकम की कटौती तब तक की जायेगी जब तक हार्ड शिप एलाउंस मद में भुगतान की गयी रकम की भरपाई न हो जाए.

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

Spread the love
9 Trackmen DDU Division ECR HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY railway trackman recovered Risk and Hardship Allowance इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस ₹17.92 Lakhs
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
Latest Posts

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group