Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, November 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल
    रेल यूनियन

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    वेतन आयोग के सामने रेलवे की दोनों फेडरेशनों के बडे-बड़े दावों पर रेलकर्मी सवाल उठा रहे हैं. आम रेलकर्मियों ने कहा कि ‘जब तक पुरानी पेंशन पर ठोस रणनीति नहीं बनती, तब तक सब छलावा ही है’

    NEW DELHI. 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सामने नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) और ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन (AIRF) द्वारा न्यूनतम वेतन ₹69,000 और 3.833 के फिटमेंट फैक्टर जैसी भव्य मांगें रखे जाने के बाद, अब जमीन पर काम करने वाले आम रेलकर्मियों के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई है.

    एक तरफ जहां यूनियनों के इन बड़े दावों को ऐतिहासिक बताया जा रहा है, वहीं कई कर्मचारी यह सवाल भी खड़े कर रहे हैं कि क्या यह सिर्फ कागजी बयानबाजी और आंकड़ों का छलावा है, या फिर पुरानी संविदाओं और लंबे समय से लंबित भत्तों की तरह यह मांग भी सिर्फ वादों तक ही सिमट कर रह जाएगी?

    जमीनी स्तर पर पसीना बहाने वाले कर्मचारियों का मानना है कि जब तक पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और कैडर रीस्ट्रक्चरिंग जैसे बुनियादी मुद्दों पर यूनियनें आर-पार की ठोस रणनीति नहीं बनातीं, तब तक ऐसे बड़े आंकड़े महज़ छलावा साबित हो सकते हैं.

    8वें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष देश के दो प्रमुख रेलवे महासंघों, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) और ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन (AIRF) ने अपनी डिमांड रखी है जिसका मसौदा फेडरेशनों से जारी बयान भी दिया है.

    8वां वेतन आयोग : NFIR & AIRF की प्रमुख मांगें

    8वें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष देश के दो प्रमुख रेलवे महासंघों, NFIR और AIRF ने रेलकर्मियों की अनूठी कार्यशैली और राष्ट्र निर्माण में उनकी ‘दूसरी रक्षा पंक्ति’ की भूमिका को आधार बनाते हुए कई ऐतिहासिक और वित्तीय मांगें रखी हैं.

    1. वेतन संरचना और फिटमेंट फैक्टर

    • सभी कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन ₹69,000 प्रति माह तय किया जाए.
    • वेतन संशोधन के लिए 3.833 का फिटमेंट फैक्टर अपनाया जाए.
    • वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 6% किया जाए (न्यूनतम वित्तीय लाभ ₹10,000).
    • सेवाकाल में वित्तीय ठहराव रोकने के लिए ओपन-एंडेड वेतनमान शुरू किए जाएं.

    2. करियर उन्नति और सेवा शर्तें

    • सेवाकाल के दौरान कम से कम पांच प्रमोशन का अनिवार्य प्रावधान हो.
    • MACP के तहत APAR की बेंचमार्किंग ‘Very Good’ से घटाकर ‘Good’ की जाए.
    • महंगाई भत्ता (DA) 25% होने पर उसे मूल वेतन में मिला दिया जाए.

    3. पेंशन सुधार

    • अंतिम वेतन का 67% हिस्सा पेंशन और 50% परिवार पेंशन के रूप में मिले.
    • पेंशन कम्यूटेशन की कटौती अवधि 15 साल से घटाकर 11 साल की जाए.

    4. भत्ते और विशेष लाभ

    • सभी बंद भत्ते बहाल हों और सामान्य भत्ते 3 गुना तक बढ़ाए जाएं.
    • नाइट ड्यूटी अलाउंस (NDA) और नेशनल हॉलिडे अलाउंस (NHA) की सीमा (Ceiling) पूरी तरह समाप्त की जाए.
    • ‘रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस’ समेत सभी जॉब-स्पेशिफिक भत्ते दिए जाएं और कर्मचारियों के रेलवे पास में माता-पिता को भी शामिल किया जाए.

    5. विशिष्ट संवर्गों की मांगें

    • S&T संवर्ग (IRSTMU की मांग): ESM/TCM पदों के लिए न्यूनतम योग्यता B.Sc या डिप्लोमा निर्धारित हो.
    • ट्रैक मेंटेनर और तकनीशियन: ट्रैक मेंटेनर्स को अन्य इंजीनियरिंग कैडर के तकनीशियनों के समकक्ष माना जाए और तकनीकी कैडर में बीच के वेतनमानों को आपस में मिलाया जाए.
    • रनिंग स्टाफ: लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन गार्ड्स की जटिल कार्यप्रणाली के लिए विशेष वेतन संरचना तैयार की जाए.

    इस डिमांड नोट में AIRF ने IRSTMU के मांग पर S&T ESM /TCM के न्यूनतम क्वालिफिकेशन B.sc or Diploma करने के प्रस्ताव पर मुहर लगायी है. IRSTMU के अध्यक्ष नवीन कुमार ने इस पहल का स्वागत किया है.

    8th Pay Commission 8वां वेतन आयोग Indian Railways NFIR AIRF News NFIR और AIRF Rail Employees Demands Railway Minimum Wage न्यूनतम वेतन 69000 रेलवे कर्मचारी मांग रेलवे यूनियन
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता
    Next Article डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026
    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    रेल न्यूज

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026
    Latest Posts

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group