Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

अर्बन बैंक प्रबंधन भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं, चुनावी वादे हवा-हवाई, एजीएम में भी नहीं आया कोई प्रस्ताव!

  • ओबीसी कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने बयान जारी कर प्रबंधन को घेरा
  • परिवर्तन पैनल बनाकर भ्रष्टाचार की गंगोत्री साफ करने का दावा हो गया टाय-टाय फिस्स 
  • मृत खाताधारकों के खाते से राशि की निकासी है भ्रष्टाचार की जड़े गहरी होने का प्रमाण 

TATANAGAR. को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी अर्बन बैंक में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए वर्तमान प्रबंधन कमेटी ने अब तक कोई भी पहल नहीं की है. उक्त आरोप अर्बन बैंक के शेयर होल्डर एवं ओ.बी. सी. रेलवे कर्मचारी संघ , दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने वर्तमान प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों पर लगाया हैं.

कृष्ण मोहन प्रसाद, महासचिव, ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ

प्रसाद ने कहा कि अर्बन बैंक के चुनाव के पहले जिन्होंने पूर्व के प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों पर बढ़ चढ़ कर आरोप लगाया था, परिवर्तन पैनल बनाकर भ्रष्टाचार की गंगोत्री को साफ करने का दावा किया था. चुनाव के पश्चात नये बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के गठन के पश्चात अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है गत 13 सितंबर को नागपुर में आयोजित अर्बन बैंक डेलीगेट के 96 वें वार्षिक अधिवेशन में अर्बन बैंक में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए न तो कोई ठोस कदम उठाया गया न ही इस संबंध में कोई भी प्रस्ताव लाया गया.

यह भी पढ़ें :  NAGPUR : रेलवे इम्प्लाई को-ऑपरेटिव क्रेडिड सोसाइटी के 96वें अधिवेशन में अर्बन बैंक का “परिवर्तन एप” लांच

प्रसाद ने कहा कि विगत दिनों अर्बन बैंक के मृत खाताधारक कर्मचारियों के नाम जमा पैसे को अर्बन बैंक के कर्मचारियों द्वारा निकाले जाने के मामले प्रकाश में आए. इससे यह प्रमाणित होता है, कि सार्वजनिक क्षेत्र के एशिया के इस सबसे बड़े को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी (अर्बन) बैंक में भ्रष्टाचार की जड़े काफी गहरी हो गई है.

अर्बन बैंक की कुल चल- अचल संपत्ति एवं आय-व्यय पर श्वेत पत्र जारी करे प्रबंधन 

प्रसाद ने अर्बन बैंक के वर्तमान प्रबंधन कमेटी की मनसा पर प्रश्न उठते हुए वर्तमान समय में अर्बन बैंक की कुल चल- अचल संपत्ति एवं आय-व्यय पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है. ताकि उसी आंकड़े के आधार पर सीएजी अथवा किसी अन्य सक्षम एजेंसी से चुनाव के समय परिवर्तन पैनल द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप की जांच कराई जा सके.

व्याज दर को 9 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी किया जाये 

प्रसाद ने आरोप लगाया कि दक्षिण पूर्व रेलवे , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं पूर्व तटीय रेलवे के कर्मचारियों के शेयर की राशि से चलने वाले बैंक के लोन का वर्तमान 9 % का ब्याज दर काफी ज्यादा है , इसे घटाकर 6% किया जाना चाहिए. प्रसाद ने कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी अर्बन बैंक में कर्मचारियों की बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने एवं एसटी एससी एवं ओ.बी.सी. अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण की नीति को लागू करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें : Railway Urban Bank : फर्जी हस्ताक्षर कर शेयरधारक के खाते से राशि उड़ाने वाले दो कर्मी बर्खास्त

प्रसाद ने कहा ही वर्तमान समय में अर्बन बैंक के 85 % शेयर होल्डर एसटी एससी, एवं ओ.बी.सी. वर्ग से आते है. परंतु शेयरहोल्डर के बच्चों को अर्बन बैंक की नौकरी की बहाली में न तो प्राथमिकता दी जा रही है , न ही बैंक में कर्मचारियों की बहाली में रिजर्वेशन पॉलिसी को लागू किया गया है.

बैंक में व्याप्त भ्रष्टाचार, दोषियों का दंडित करने के लिए कदम नहीं उठाये गये 

चुनाव के समय में किए गए वादे के अनुसार बैंक में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने एवं उसमें संलिप्त कर्मियों को दंडित करने के उद्देश्य से अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है. प्रसाद ने अर्बन बैंक का विकेंद्रीकरण करके टाटा राउरकेला, डंगवापोसी , जारोली करमपदा एवं झारसुगुड़ा जैसे मेन लाइन एवं ब्रांच लाइन के स्टेशनों तथा मंडल मुख्यालय से दूरदराज के स्टेशनों पर भी अर्बन बैंक का एक्टेंशन काउंटर खोलने एवं हॉलिडे होम को सुविधा संपन्न बनाने की मांग की है. प्रसाद ने नागपुर में आयोजित अर्बन बैंक के कल के वार्षिक अधिवेशन में परिवर्तन नाम से जारी एप का स्वागत करते हुए इसे काम लायक बनाने एवं बैंक का यथाशीघ्र डिजिटिलाइजेशन करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें  : रेलवे अर्बन बैंक के 17 कर्मचारियों को चेयरमैन ने भेजा टर्मिनेशन नोटिस!, अवैध तरीके से नियुक्ति के आरोप

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...

खुला मंच/विचार

जमशेदपुर प्रभात खबर में समाचार संपादक की भूमिका निभा चुके हैं लेखक व पत्रकार नीरज मिश्रा     महाकुंभ के 48 दिनों की सामाजिक विविधता...

रेल यात्री

भारतीय संविधान के धारा 24 (समानता का अधिकार) और धारा 21 (जीवन का अधिकार) के उल्लंघन का दावा   MUMBAI. रेलवे की ‘नो रिफंड’ पॉलिसी...