Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं रेलवे माल गोदाम श्रमिक : संदीप कुमार

  • भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ का रेल नगरी खड़गपुर में सम्मेलन आयोजित 

KHARAGPUR. भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ का एक दिवासीय सम्मेलन सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेल नगरी खड़गपुर के गोल बाजार स्थित रविंद्र इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ.

इस अवसर पर पूर्व व दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के नेता संदीप कुमार, वरिष्ठ नेता राजा सरकार, अभिषेक सिंह, सुशील राव, प्रणव जुआरदार, संजय जाना तथा राजीव हालदार सहित खड़गपुर व आसपास से आए बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित थे .

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे के माल गोदामों में अनाज की बोरियां व अन्य वस्तुएं चढ़ाने – उतारने वाले श्रमिक राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.

भारत सरकार के श्रम विभाग ने रेलवे मालगोदाम श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की है. इसका उद्देश्य इन श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है.

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लाभों में बीमा कवर, सरकारी योजनाओं का लाभ, रोजगार और कौशल विकास शामिल है. ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने से श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

पंजीकरण के बाद श्रमिकों को एक यूनिक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) वाला ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...