Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, November 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 78 दिन का परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी है. यह क्रम पिछले 11 साल से जारी है. इस बीच यूनियनों द्वारा वेतन सीमा बढ़ाने और नियमों में बदलाव की तमाम मांगें एक बार फिर हवा साबित हुईं.

    Indian Railway Bonus. भारतीय रेलवे ने अपने लाखों कर्मचारियों (Railway Employees) को इस साल भी 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस देने का ऐलान किया है. बोनस के मद में रेलवे कर्मचारियों के अकाउंट में इस बार भी 17,951 रुपये क्रेडिट (Credit) होने जा रहे हैं. इसका फायदा लगभग 10.40 लाख रेल कर्मियों को होगा. बोनस के लिए 2009 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.

    दशहरा के ठीक पहले केंद्र सरकार ने देश भर के 11.40 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर औपचारिक मुहर लगा दी गई है.

    हालांकि, यह फैसला ऐसे समय में आया है जब विभिन्न रेलवे यूनियनें और कर्मचारी संगठन बोनस की गणना के नियमों में बड़े बदलाव और वेतन सीमा बढ़ाने की जोरदार मांग कर रहे थे.

    इन्हें मिलेगी राशि

    • स्टेशन मास्टर
    • ट्रैक मेंटेनर
    • लोको पायलट
    • ट्रेन मैनेजर (गार्ड)
    • सुपरवाइजर
    • टेक्नीशियन
    • टेक्नीशियन हेल्पर
    • पॉइंट्समैन
    • रेल मंत्रालय के स्‍टाफ
    • अन्य ग्रुप ‘C’ कर्मचारी

    विभिन्न कर्मचारी यूनियनों और संगठनों (जैसे भारतीय रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन – IRTSA) के तमाम दावों, सुझावों और उम्मीदों के विपरीत, सरकार ने पुरानी व्यवस्था को ही बरकरार रखा है. यूनियनों द्वारा यह लगातार मांग की जा रही थी कि लेवल-2 और उससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए बोनस की गणना हेतु वेतन सीमा को बढ़ाकर 18,000 रुपये किया जाए और इसमें महंगाई भत्ते (DA) को भी जोड़ा जाए. इसके अलावा, अलग-अलग वेतन स्तरों के आधार पर बोनस तय करने के सुझाव भी दिए गए थे.

    यूनियनों द्वारा वेतन सीमा बढ़ाने और नियमों में बदलाव की तमाम मांगें एक बार फिर हवा साबित हुईं. सरकार ने पुरानी व्यवस्था को बरकरार रखते हुए 11.40 लाख से अधिक कर्मचारियों के खाते में 17,951 रुपये भेजने का फैसला किया है. हर साल बड़े-बड़े वादे और आंदोलन करने वाली यूनियनें इस बार भी सरकार के सामने अपनी बात मनवाने में पूरी तरह नाकामयाब रहीं, जिससे कर्मचारियों में मायूसी है.

    यूनियनों की उम्मीदें भले ही पूरी तरह परवान नहीं चढ़ पाई हों, फिर भी त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकार के इस ऐलान से देश भर के 11,40,770 से अधिक रेल कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी जरूर लौट आई है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह बोनस कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान और रेलवे के समग्र प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है. बोनस का यह लाभ रेलवे के विभिन्न नॉन-गजेटेड पदों पर कार्यरत अमले को सीधे तौर पर मिलेगा, जिससे उनके घरों में फेस्टिव सीजन की रौनक और बढ़ेगी.

    कितना मिलेगा कर्मचारियों को बोनस?

    रेलवे कर्मचारियों कों 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाता है, जिसका कैलकुलेशन 7,000 रुपये की मिनिमम सैलरी के आधार पर किया जाता है. इस हिसाब से उन्‍हें 17,951 रुपये दिए जाते रहे हैं. मिनिमम सैलरी की ये लिमिट साल 2014-15 से ही नहीं बदली गई है, जिसके चलते रेलकर्मियों के लिए बोनस की राशि भी 11 साल से नहीं बढ़ी है.

    न्यूनतम मूल वेतन 18,000 तो 7,000 के आधार पर बोनस की गणना क्यों : IRSTMU

    इंडियन रेलवे एस एंड टी मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि “छठे वेतन आयोग के तहत प्रारंभिक मूल वेतन (basic pay) 7,000 रुपये था, जिसे बाद में 2016 में लागू हुए सातवें वेतन आयोग के तहत संशोधित करके 18,000 रुपये कर दिया गया था। हालांकि, लगभग दस साल बीत जाने के बाद भी, हमारा बोनस संशोधित मूल वेतन के बजाय छठे वेतन आयोग की वेतन संरचना के आधार पर ही कैलकुलेट किया जा रहा है. महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने कहा कि हम हमें दिए जा रहे बोनस से संतुष्ट नहीं हैं. पिछले दस वर्षों से हमें एक ही जितनी बोनस राशि मिल रही है और बोनस भुगतान के नाम पर कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है. जब न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है, तो छठे वेतन आयोग के तहत निर्धारित 7,000 रुपये के आधार पर बोनस की गणना क्यों की जा रही है? सरकार 78 दिनों के बोनस की घोषणा करती है, लेकिन इसकी गणना अब भी 7,000 रुपये के पुराने मूल वेतन पर ही आधारित है।”

    78 Days Bonus Railway Central Government Employees Indian Railway Bonus PLB Bonus Railway Bonus 2026 Railway Employees News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!
    Next Article RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    Latest Posts

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026

    JHARSUGUDA: दीपावली से पहले चोरों का बड़ा धमाका, बागडीह-धुतरा के बीच पटरी से 157 पेंड्रॉल क्लीप व फिश प्लेट की चोरी!, RPF कमांडेंट भी पहुंचे

    November 8, 2026

    आईआरसीटीसी कर्मियों के लिए दिवाली तोहफा: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए परफॉर्मेंस अवॉर्ड और इंसेंटिव की घोषणा

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group