Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

NAGPUR : रेलवे इम्प्लाई को-ऑपरेटिव क्रेडिड सोसाइटी के 96वें अधिवेशन में अर्बन बैंक का “परिवर्तन एप” लांच

  • सितम्बर 2024 में परिवर्तन पैनल ने अर्बन बैंक पर जमाया था कब्जा, एक साल का लेखा-जोखा अध्यक्ष ने रखा   

NAGPUR.  दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य और पूर्व तटीय रेलवे को-ऑपरटिव क्रेडिट सोसाइटीज (Railway Co-operative Credit Societies) के 96वें वार्षिक अधिवेशन में अर्बन बैंक के  “परिवर्तन एप” को लांच किया गया. 13 सितम्बर 2025 को नागपुर के बाबा साहेब आंबेडकर इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में आयोजित वार्षिक आम सभा में अर्बन बैंक के शेयर धारकों को ऑनलाइन सभी सुविधाए प्रदान करने की घोषणा की गयी. इस मौके पर बताया गया कि अब मोबाईल पर ही खाते का विवरण, लोन किश्त जानकारी, हालीडे होम बुकिंक आदि रेलकर्मी कर सकेंगे. यही नहीं भविष्य में लोन भी ऑनलाइन एप से ही स्वीकृत कराया जा सकेगा.

रेलवे को-ऑपरटिव क्रेडिट सोसाइटीज यानी अर्बन बैंक के 96 वें वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता पूर्व तटीय रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी पत्रदु ने की जबकि इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबंधक नागपुर, दीपक गुप्ता और वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी उदय भारती, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी नागपुर मौजूद थे. अतिथियों के द्वारा ही अर्बन बैंक के “परिवर्तन एप” को लांच कराया गया.

एजीएम में चेयर पर्सन एसपी सिंह ने बताया कि सितम्बर 2024 को अर्बन बैंक में परिवर्तन पैनल विजयी हुआ था. इस एक वर्ष के अल्प समय में घोषणा पत्र में किये वादे अनुसार लोन पर ब्याज दर को 10 से 9%, लोन राशि बढ़ाकर 20 लाख करने, लोन राशि का 0.25% एकमुश्त भुगतान से लोन बीमा देने की सुविधा देने, डिविडेंट पर 7 से 7.5% ब्याज देने, उन्नत व नए हालीडे होम, हालीडे होम का आवंटन पारदर्शिता के साथ करने का काम किया जा रहा है. यही नहीं एप बेस सेवा देने वाली यह रेलवे की पहली को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी बन गयी है.

इसका लाभ सभी शेयर धारकों को आन लाइन मिल रहा. लोग मोबाईल पर ही खाते का विवरण, लोन किश्त जानकारी ले पा रहे तो हालीडे होम की बुकिंग तक कर ले रहेहैं. उन्होंने बताया कि भविष्य में लोन एप के द्वारा ही स्वीकृति की सुविधा दी जायेगी. अधिवेशन में दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं पूर्व तटीय रेलवे के 18 डायरेक्टर सहित 691 डेलीगेट मौजूद थे जिन्होंने एक स्वर में सोसायटी को और उन्नत बनाने और शेयर धारकों को बेहतर से बेहतर सुविधा दिलाने का संकल्प लिया.

नागपुर में मंच पर साथ दिखे एसआर मिश्रा और गौतम मुखर्जी

नागपुर में आयोजित अर्बन बैंक के 96 वें वार्षिक अधिवेशन के मंच पर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के दो दिग्गज नेता साथ नजर आये. अर्बन बैंक के पूर्व चेयरमैन और AIRF के उपाध्यक्ष गौतम मुखर्जी और NFIR के सहायक महासचिव शिवा रंजन मिश्रा एक साथ नजर आये. एसआर मिश्रा SERMC (दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस) के महासचिव रह चुके है जबकि गौतम मुखर्जी नेSERMU (दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन) के महासचिव चुने गये हैं. दोनों नेताओं के नागपुर में मंच पर नजर आने की चर्चा SER जोन में रेलकर्मियों में होती रही.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...