Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » BILASPUR : कोलकाता का पार्सल वापस बिलासपुर भेजा, रेलवे विजिलेंस ने 5 टन अनबुक माल किया जब्त
बोर्ड/जोन

BILASPUR : कोलकाता का पार्सल वापस बिलासपुर भेजा, रेलवे विजिलेंस ने 5 टन अनबुक माल किया जब्त

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 15, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
प्रतीकात्मक
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • जीएसटी की कार्रवाई के बचने के लिए लीज होल्डर ने किया गोलमाल, अब जांच में फंसा

RAIPUR. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में जोनल विजिलेंस ने छापेमारी कर पांच टन बिना बुक पार्सल जब्त किया है. विजिलेंस के अनुसार बड़ी मात्रा में यहां पार्सल उतारा जाना संदेहास्पद है इस माल को कोलकाता में उतारा जाना था लेकिन उसे वहां नहीं अनलोड कर वापस बिलासपुर लाया गया.

रेलवे सूत्रों के अनुसार काेलकाता में जीएसटी टीम की मौजूदगी के कारण लीज होल्डर ने जानबूझकर पार्सल की अनलोडिंग नहीं की. कोलकाता के लीज होल्डर ने माल वापस बिलासपुर भेज दिया और यहां लीज होल्डर को माल अनलोड करने को कहा था. इस बीच यह सूचना विजिलेंस को मिल गयी और पूरा माल को जब्त कर जांच शुरू कर दी गयी है.

अब इस मामले में विजिलेंस के साथ-साथ रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की टीम भी जांच कर रही है. घटना शुक्रवार का बताया जाता है. बताया जाता है कि  दिल्ली-कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन के रैक का ही उपयोग हावड़ा-शिरडी एक्सप्रेस में होता है. जो माल पार्सल में बुक था उसे कोलकाता में उतारना था. यहां जीएसटी टीम मौजूदगी के कारण पार्सल को जानबूझकर नहीं उतारा गया. लीज होल्डर ने आपसी सांठगांठ से उसे हावड़ा-शिरडी एक्सप्रेस ट्रेन के रैक से वापस जाने दिया. हावड़ा से रवाना हाेने के बाद रेलवे बोर्ड विजिलेंस टीम को बिना बुक लगेज के परिवहन की सूचना मिली. इसके बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की विजिलेंस टीम को सूचना देकर उसकी जांच करने को कहा गया.

ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने पर लीज होल्डर ने माल अनलोड कर लिया. तभी जोनल विजिलेंस टीम ने लीज होल्डर से पार्सल जब्त कर लिया. पूछताछ में लीज होल्डर ने बताया कि उसे पार्सल बिलासपुर स्टेशन में उतारने को कहा गया था. अब इस मामले की जांच रेल मंडल वाणिज्य विभाग की टीम भी कर रही है आखिर किस परिस्थिति में बिना बुकिंग के लीज में यह माल बिलासपुर तक भेजा गया ?
Spread the love
BILASPUR: Parcel to be unloaded in Kolkata was sent to Bilaspur Railway Vigilance seized 5 tonnes of unbooked goods
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleTATANAGAR : सड़क हादसे में सीनी आरपीएफ पोस्ट के ASI डीके गंभीर, टीएमएच में चल रहा इलाज
Next Article अर्बन बैंक प्रबंधन भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं, चुनावी वादे हवा-हवाई, एजीएम में भी नहीं आया कोई प्रस्ताव!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group