RANCHI. झारखंड के गिरिडीह में 31 जुलाई, दिन गुरुवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया है. यहां एक मालगाड़ी पटली से उतर गई है. यह हादसा कोडरमा – कोवाड़ रेलवे लाईन मेन लाईन पर कोवाड़ – सलैया रेलवे स्टेशन के बीच पोल नंबर 9/10 ब्रीज नंबर 207 के पास हुआ है. घटना गुरुवार की सुबह आठ बजे के करीब की है.
इधर, जैसे ही मालगाडी के बे-पटरी होने की खबर रेलवे विभाग की टीम को मिली तो पूरा विभाग हरकत में आ गया. इसके बाद तुरंत मरम्मत कार्य में जुट गया है. फिलहाल, कोडरमा – कोवाड़ रेलवे लाईन पर ट्रेन का परिचालन बाधित है. रेलवे की टीम सुबह से ही बे-पटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने में जुटी हुई है. दोपहर बाद से सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गयी थी.
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































