- केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे की चार बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी
CKP. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक में कृषि, फूड प्रोसेसिंग के अलावा रेलवे की चार बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गयी. इसमें चक्रधरपुर रेलमंडल की डांगुवापोसी से जोरुली तक तीसरी और चाैथी लाइन के लिए ₹1,752 करोड़ रुपये की मंजूरी शामिल है. सरकार ने रेलवे नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए कुल ₹11,168 करोड़ की मंजूरी दी है. इसमें चार योजनाएं शामिल हैं.
प्रस्तावित चार योजनाआएं
- इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन – ₹5,451 करोड़
- अलुआबाड़ी रोड-न्यू जलपाईगुड़ी नई लाइन – ₹1,786 करोड़
- छत्रपति संभाजीनगर-परभणी लाइन दोहरीकरण – ₹2,179 करोड़
- डांगुवापोसी-जोरुली लाइन विस्तार – ₹1,752 करोड़
रेल मंत्री के अनुसार इन परियोजनाओं से नॉर्थ ईस्ट और महाराष्ट्र समेत कई क्षेत्रों में विकास की गति और औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी. Ashwini Vaishnaw ने बताया कि भारतीय रेलवे से जुड़ी चार नई रेलवे लाइनों को मंजूरी कैबिनेट ने दी है. ये लाइन महाराष्ट्र, एमपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड राज्यों के 13 जिलों को कवर करेंगी और रेलवे नेटवर्थ में 574 किलोमीटर का इजाफा होगा.
उन्होंने बताया कि रेलवे की योजनाओं को PM-गति शक्ति मास्टर प्लान से जोड़ा गया है. इससे संपर्क और लॉजिस्टिक में सुधार होगा. इसके अलावा लागत में भी कमी आयेगी.
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
- RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत! - June 18, 2026


















































































