Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » खड़गपुर में जीएम ने रेलवे से ढुलाई बढ़ाने पर दिया जोर, कंपनी प्रतिनिधियों से लिया सुझाव
    देश-दुनिया

    खड़गपुर में जीएम ने रेलवे से ढुलाई बढ़ाने पर दिया जोर, कंपनी प्रतिनिधियों से लिया सुझाव

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 2, 2021
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

    रेलवे की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत माल ढुलाई बढ़ाने को ले मंडल खड़गपुर मुख्यालय में दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी की अगुवाई में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रभास दनसाना, प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक सतीश पी दुधे तथा खड़गपुर के मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान के साथ सभी आला अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सड़क परिवहन समांतर रेल से माल परिवहन को लेकर विचार किया गया. जीएम ने कंपनी के प्रतिनिधियों से बात कर उनकी समस्याएं और सुझावों का जाना.

    विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों में सेल के शाखा प्रबंधक एम मेनन , आरएमएल के संजय पटवारी , आई ओ सी एल के जीएम मार्केटिंग जी . जी . राव , आर एन सी एम ओ के अपर प्रबंधक एस . बनर्जी तथा टी एम के एस एस बंद्योपाध्याय ने बैठक में अपने विचार रखे और रेल परिवहन से होने वाली परेशानियों को भी साझा किया. विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के सुझावों पर गौर करते हुए अधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक संस्थान रेलवे के साथ ही सड़क मार्ग से भी माल ढुलाई करते हैं . इसमें रेलवे की हिस्सेदारी कैसे बढ़े, यह महकमे की प्राथमिकता है . सभी का सहयोग मिलने पर रेलवे अवश्य ही अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेगी.

    जीएम ने रेलवे अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि परिवहन को रेल मार्ग की आकर्षित करने के लिए जरूरी उपाय करें. विभिन्न कंपनियों के सुझावों को ध्यान में रखकर रणनीति बनाये और अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध करायें ताकि कंपनियां अपना सामान रेल मार्ग से परिवहन करने को आकर्षित हो. जीएम ने राजस्व को ध्यान में रखकर रणनीति बनाने का सुझाव भी दिया ताकि दक्षिण पूर्व रेलवे के राजस्व में आपेक्षित बढ़ोतरी हो सके.

     

     

    Gm in kgp
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ का अधिकार : रमेश चंद्र रत्न
    Next Article खड़गपुर रेल मंडल में ” स्वच्छ रेल , स्वच्छ भारत ” का आह्वान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group