कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डनरीच में राजभाषा सप्ताह समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने किया. जीएम ने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये. उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजभाषा अधिनियम के संवैधानिक और सांविधिक प्रावधान को अमल करने का निर्देश दिया. इस दौरान अधिकारियों के लिये राजभाषा पर आधारित हिंदी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष एवं मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक तथा अपर मंडल रेल प्रबंधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बैठक में अपर महाप्रबंधक उमेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
- रायपुर रेल मंडल में CBI का छापा, भिलाई PP यार्ड में देर रात तक चली कार्रवाई - August 14, 2026
- पार्सल एक्सप्रेस से ₹6 करोड़ का अवैध तांबा और एल्युमिनियम जब्त, बिना वैद्य चालान के कैसे हुआ लोड ! - August 13, 2026
- रेलवे का हाई-टेक ‘वार रूम’: एआई तकनीक से हो रही देश के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों की लाइव निगरानी - August 13, 2026
















































































