SURAT. रेलवे के जोनल विजिलेंस के मौन के बीच ACB गुजरात की टीम ने जाल बिछाकर पश्चिम एक्सप्रेस में DyCTI/HQ RTM अनिल कुमार कौशल को ₹200/- की रिश्वत लेते पकड़ा है. यह कार्रवाई 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर S/2 स्लीपर कोच में सीट देने के बदले लिये जा रहे अवैध धनराशि को लेकर की गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ACB को शिकायत मिली कि जो यात्री सूरत से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में नवसारी, बिलिमोरा, वलसाड और वापी जाते हैं, टीसी द्वारा यात्रियों की चेकिंग के दौरान स्लीपर कोच का टिकट नहीं होने की बात कहकर अवैध वसूली की जाती है. रिजर्वेशन कोच में हर यात्री से 200 से लेकर 500 रुपये तक वसूले जाते हैं.
शिकायत को सत्यापित करने के लिए ACB PI/BL जेआर गामित एवं ACB/डांग की टीम DySP/RR चौधरी के निर्देशन में 28.08.2025 को सूरत रेलवे स्टेशन से ट्रेन नं. 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में सवार हुई. टीम कोच नंबर एस-2 में सवार हुई थी. कोच S/1 से S/6 में तैनात ऑन ड्यूटी DyCTI अनिल कुमार कौशल HQ -RTM के द्वारा टिकट चेक की गयी. टीम के पास सामान्य कोच का टिकट था.
स्लीपर कोच की सीट के बारे में पूछने पर DyCTI ने टिकट के पीछे कोच और सीट नंबर लिखकर दिया तथा 200/- रुपये की मांग की. TTE को सूरत स्टेशन से जनरल टिकट पर S/2 कोच में सीट देने के बदले 200 रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने हिरासत में ले लिया. डिप्टी सीटीआई को टीम वलसाड स्टेशन पर उतारकर एसीबी ऑफिस ले गयी. ACB के अनुसार इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है.
भ्रष्टाचार के मामले में रेलवे जोनल विजिलेंस और सीबीआई के मौन के बाद गुजरात एसीबी की इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं.
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































