Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ ने पूर्व डीआरएम मनोरंजन प्रधान को दी विदाई

KHARAGPUR.दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ क नेताओं ने बुधवार को पूर्व डीआरएम मनोरंजन प्रधान को भावभीनी विदाई दी. इस मौके पर यूनियन नेताओं ने डिवीजन में किये गये कार्य और रेलकर्मियों के साथ उनके कार्य व्यवहार की सराहना की. कहा कि बतौर प्रबंधक मनोरंजन सिंह ने कम समय में उल्लेखनीय कार्य के साथ रेलकर्मियों में विश्वास जगाने में सफल रहे थे.

वक्ताओं ने कहा कि प्रधान का कार्यकाल शानदार रहा, उनके कार्यकाल में शहर में विकास के कई कार्य हुए शहरवासी उन्हें हमेशा याद रखेंगे. वहीं पूर्व डीआरएम मनोरंजन प्रधान ने दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के रचनात्मक कार्यों तथा सहयोग की सराहना की.

इस मौके पर संघ के संरक्षक प्रहलाद सिंह, महामंत्री बलवंत सिंह, जोनल संगठन मंत्री पीके पात्रो, कारखाना सचिव पीके कुंडु, के अलावा यूनियन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव, रत्नाकर साहू, ललित प्रसाद, श्रीनिवास राव, एके दूबे, एच रवि कुमार, अंजुमन बानो, लक्ष्मी रजक आदि मौजूद थे.

पूर्व डीआरएम मनोरंजन प्रधान के साथ मजदूर संघ के नेता

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...