Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटा से बादामपहाड़ के बीच जल्द चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, सीआरएस ने किया निरीक्षण
    देश-दुनिया

    टाटा से बादामपहाड़ के बीच जल्द चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, सीआरएस ने किया निरीक्षण

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 31, 2021
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जमशेदपुर. चक्रधरपुर रेलमंडल के टाटा से बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच जल्द ही बिजली इंजन से ट्रेनों को चलाया जायेगा. टाटानगर से गुरुमहिसानी तक कुल 65 किलोमीटर में बिजली तार लगाने का काम पूरा कर लिया गया जिसका निरीक्षण बुधवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त एके चौधरी ने किया. इससे आगे अमलाझुड़ी से बादामपहाड़ तक लगभग 25 किमी का काम 15 मई तक पूरा कर ट्रेनों को चलाने का काम शुरू किया जायेगा. डीआरएम विजय कुमार साहू ने बताया कि विद्युतीकरण कार्य पर सीआरएस ने संतोष जताया है. इससे यह साफ हो गया है कि इस मार्ग पर बिजली इंजन से ट्रेन चलाने की अब औपचारिकता ही शेष रह गयी है.

    डीआरएम ने मीडिया को बताया कि टाटा से राउरकेला के बीच भी 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने का प्रोजेक्ट अंतिम चरण में हैं और यह दो सप्ताह में पूरा हो जायेगा. मालूम हो कि डीआरएम विजय कुमार साहू ने बादामपहाड़ सेक्शन पर विद्युतीकरण कार्य में काफी रुचि लेते हुए पूरे सेक्शन को लोडिंग प्वाइंट में बदलने में अहम भूमिका निभायी है. इसके लिए डीआरएम कई बार सेक्शन का स्वयं निरीक्षण कर यहां चल रहे कार्यों का जायजा लेते रहे हैं.

    कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच भी बिजली इंजन से ट्रेन चलाने को मिली स्वीकृति

    मुरादाबाद रेल मंडल के कोटद्वार-नजीबाबाद रेल मार्ग पर भी बिजली इंजन से ट्रेन चलाने की स्वीकृति मिल गयी है. मुरादाबाद रेल मंडल के नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच 27 किलोमीटर रेल मार्ग पर दिसंबर 2019 में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया था. कमिश्नर रेलवे आफ सेफ्टी ने जनवरी 2020 में मार्ग का निरीक्षण कर विद्युतीकरण के कार्य कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था. अब सेक्शन पर बिजली इंजन चलाने की स्वीकृति मिलने के बाद नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच डीजल इंजन बदलकर ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा.

    CRS INSPECTION
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleउत्तर रेलवे अप्रैल से चलायेगा 48 स्पेशल मेमू-ईएमयू ट्रेनें, किराया मेल/एक्सप्रेस के समान
    Next Article राहुल अग्रवाल ने संभाला एएम (सिग्नल) का प्रभार,  आईआरएसटीएमयू महासचिव ने किया स्वागत  
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group