Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » शॉट कट ना अपनाये, डिटेन्शन का जवाब है पर डिजास्टर का कोई जवाब नहीं : GM/NR
    रेल यूनियन

    शॉट कट ना अपनाये, डिटेन्शन का जवाब है पर डिजास्टर का कोई जवाब नहीं : GM/NR

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 8, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    जीएम/एनआर से मिलने IRSTMU के नेता
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • IRSTMU की टीम ने जीएम से मिलकर समस्याएं बतायी, बतायी सिग्नल और टेलीकाम विभाग भूमिका

    NEW DELHI. इंडियन रेलवे एस एडं टी मैंटेनरर्स (IRSTMU) ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी से मिलकर सिग्नल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. जीएम ने माना कि सिग्नल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों की ट्रेन परिचालन में अहम् भूमिका है. ट्रेनों को गति ग्रीन सिगनल देती है और उसका सिग्नल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारी ही कड़ी मेहनत कर अनुरक्षण करते हैं.

    GM/NR ने सिग्नल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों शॉट कट ना करने की सलाह दी. कहा कि डिटेन्शन का जवाब है पर डिजास्टर का कोई जवाब नहीं है. उन्होंने माना कि सिग्नल और टेलीकाम के कर्मचारी का कार्य रेल परिचालन में अति महत्वपूर्ण हैं. IRSTMU के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने  24 सूत्री मांग पत्र उन्हें सौंपा और नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की मांग की. महासचिव HOER 2005 के उल्लंघन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग रखी.

    सिग्नल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों को उच्च स्तर की ट्रेनिंग का मुद्दा उठाते हुए महासचिव ने बताया कि नव नियुक्त सहायकों/हेल्परों की इनिशियल ट्रेनिंग का कोई प्रावधान नहीं है जबकि दूसरे सभी विभागों में किसी भी ग्रुप डी स्टाफ को नव नियुक्ति के बाद कम से कम 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है. फिर सीधे संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े सिगनल और टेलीकाम विभाग के ग्रुप डी स्टाफ को नव नियुक्ति के बाद इनिशियल ट्रेनिंग क्यों नहीं दी जा रही है?

    सहायकों/हेल्परों के प्रमोशन का मुद्दा उठाते हुए महासचिव ने कहा कि उत्तर रेलवे के किसी भी मंडल में सहायकों/हेल्परों के प्रमोशन के लिए 25% LDCE कोटा के अंतर्गत तकनीशियन में पदोन्नति नहीं हो रही है. इसके अलावा तकनीशियनों को क्लैम्प मीटर सहित अच्छे से अच्छा टूल उपलब्ध कराने की आवश्यकता है. यहां तक कि सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी आइटम सेफ्टी सूज, विंटर जैकेट, रेन कोर्ट, टार्च भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं.

    IRSTMU  की मांगों पर  महाप्रबंधक ने आश्वासन देते हुए कहा कि सिग्नल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है और हर मैटर पर वह खुद संज्ञान लेंगे.

    लखनऊ मंडल में सबसे ज्यादा फेलियर क्यों है, इसे सुधारने की आवश्यक

    लखनऊ मंडल में सबसे ज्यादा फेलियर है, ऐसा क्यों है और इसे सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है. लखनऊ मंडल के सिग्नल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों को इसके लिए आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है ताकि इसमें सुधार किया जा सके. किसी भी प्रकार की कोई जल्दीबाजी नहीं करें और जो भी समस्या है को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं.

    PCSTE शैलेश गुप्ता से मिली IRSTMU टीम 

    IRSTMU के महामंत्री ने पीसीएसटी को सौंपा मांग पत्र

    IRSTMU की टीम ने PCSTE शैलेश गुप्ता से मिलकर अपनी समस्याओं पर चर्चा की. शैलेश गुप्ता ने कहा कि विभाग की मूलभूत समस्याओं को उठाकर कार्यप्रणाली में सुधार किया जा सकता है. लेकिन कोई जल्दीबाजी नहीं करें और नियमों के तहत ही अनुरक्षण एवं फेलियर को ठीक करें. अगर जरूरत है तो बिना डिस्कनेकशन कोई भी कार्य नहीं करें.

    CSE/NR राजीव कुमार से भी मिली IRSTMU की टीम  

    CSE/NR राजीव कुमार को मांग पत्र सौंपते आलोक चंद्र

    IRSTMU नेताओं ने CSE/NR राजीव कुमार से भी मिली. राजीव कुमार ने सिग्ननल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति सजग हो कर कार्य की आवश्यकता पर बल दिया. कहा कि सिगनल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारी विकट परिस्थितियों में भी संरक्षित और सुरक्षित ट्रेनों का परिचालन कराते हैं. इसमें और सतर्कता की आवश्यकता है. सिगनल या टेलीकाम गियर फेल होता है तो उसके मूल कारणों को समझ कर परमानेंट समाधान किया जाना चाहिए.

    डीआरएम सुखविंदर सिंह को दी बधाई एवं शुभकामनाएं  

    डीआरएम दिल्ली का अभिवादन करती IRSTMU की टीम

    टीम IRSTMU ने नवनियुक्त डीआरएम सुखविंदर सिंह से मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने डीआरएम को 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा जिस पर डीआरएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि इन समस्याओं का समाधान हो सके. डीआरएम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी सिगनल और टेलीकाम विभाग का कर्मचारी शॉट कट ना करें.

    INDAINRAILWAY NEWS indian railway IRSTMU NORDARN RAILWAY RAILWAY NEWS S&T workers should not adopt shot cut SIGNAL AND TELECOMUNICATION
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKHARAGPUR : हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी के सामने आया हाथी, रेलवे गेट तोड़ा
    Next Article MUMBAI : महिला को चलती ट्रेन से फेंका, जिंदा बची, आरोपी गिरफ्तार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    रेल न्यूज

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026
    रेल न्यूज

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group