Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

MUMBAI : महिला को चलती ट्रेन से फेंका, जिंदा बची, आरोपी गिरफ्तार

आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी मनोज चौधरी

MUMBAI. मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर महिला या त्री को चलती ट्रेन से फेंकने का मामला सामने आया है. घटना रविवार रात साढ़े आठ बजे की है. बताया जाता है कि पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस  के महिला कोच में एक व्यक्ति चढ़ गया था. उसकी बकझक महिला से हो गयी. वह शराब के नशे में था. उसने महिला को नीचे धक्का दे दिया.

रविवार छह अगस्त रात साढ़े आठ बजे की इस घटना की जानकारी महिला ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला 29 साल की है. आरोपी को सीएसटी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान 32 साल के मनोज चौधरी के रूप में की गयी है.

महिला ने बताया कि दादर स्टेशन पर जनरल महिला कोच में महिलाओं के उतर जाने पर वह अकेला थी. वह युवक कोच में चढ़ गया. उसने विरोध किया तो उसे उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. वह प्लेटफॉर्म पर जा गिरी और बेहोश हो गई. इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ को दी. इसके बाद सीएसटी स्टेशन से आरोपी को आरपीएफ ने धर दबोचा.

आरोपी मनोज चौधरी ने शराब पी रखी थी. दादर GRP में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 307, 394, 354, 150 (1)(E), 153, 137, 147, 162 के तहत मामला दर्ज किया है.

मीडिया रिपोर्ट

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...