Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे एलडीसीई 30% परीक्षा के प्रश्नपत्र में बड़ा खेल !, सभी सवालों के जबाव का नंबर एक, साफ्टवेयर चूक या गोलमाल
    रेल न्यूज

    रेलवे एलडीसीई 30% परीक्षा के प्रश्नपत्र में बड़ा खेल !, सभी सवालों के जबाव का नंबर एक, साफ्टवेयर चूक या गोलमाल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 11, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • सहायक विधुत अभियंता, सहायक वित्त प्रबंधक, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, सहायक परिचालन प्रबंधक, सहायक मंडल अभियंता के लिए आयोजित की गयी परीक्षा  
    • एसीएम के प्रश्नपत्र को लेकर उठाये गये सवाल, अभ्यर्थियों ने नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे के साथ रेलवे बोर्ड, रेल मंत्री को साक्ष्य के साथ भेजी शिकायत 

    PATNA. रेलवे के एलडीसीई 30% परीक्षा में सुनियोजित धांधली का मामला सामने आया है. चयन परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों का दावा है कि परीक्षा में वैकल्पिक उत्तर प्रणाली में सेट किए गए सभी प्रश्नों के जवाब एक निश्चित पैटर्न पर सेट किए गए थे. इसमें प्रथम विकल्प को सही उत्तर बनाया गया था. जिन अभ्यर्थियों को उत्तर पैटर्न की जानकारी थी उन्होंने 150 में 149 से लेकर 150 तक अंक हासिल कर लिया है. अगर ऐसा हुआ है तो जाहिर सी बात है कि इस खेल में बड़े स्तर पर लेन-देन की संभावना बनी होगी. सवाल यह उठता है कि रेलवे के इतने बड़े पारदर्शी सिस्टम में किसने सेंध लगायी ? यह साफ्टवेयर की चूक है अथवा गोलमाल? अगर गोलमाल है तो इस खेल में कौन-कौन शामिल हैं? इस खेल का मास्टर माइंड कौन है?

    रेलवे ने 4 अगस्त को सभी जोन में एलडीसीई 30% कोटा के तहत ग्रुप सी से ग्रुप बी में पदोन्नति हेतु परीक्षा का आयोजन किया था. यह परीक्षा सहायक विधुत अभियंता, सहायक वित्त प्रबंधक, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, सहायक परिचालन प्रबंधक, सहायक मंडल अभियंता इत्यादि पदों के लिए थी. हमेशा से मिलने वाली धांधली की शिकायतों के बाद इस बार परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे (NAIR) बड़ौदा को सौंपी गयी थी. हालांकि जो खबरें सामने आ रही है उसके अनुसार चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए धंधेबाजों ने प्रश्नपत्र में ऐसी तकनीक खोज निकाली जो प्रश्न पत्र लीक के खेल से भी बड़ी थी. हालांकि रेलवे अधिकारी इसे साफ्टवेयर की चूक बताकर मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं.

    शिकायत की प्रति

    सीबीटी के माध्यम से आयोजित परीक्षा में ECR से शामिल होने वाले सहायक वाणिज्य प्रबंधक के अभ्यर्थियों ने प्रमाण के साथ खेल को उजागर करते हुए रेलवे बोर्ड से लेकर तमाम स्तर पर पत्राचार किया है. उन्होंने तत्काल परीक्षा को रदद् कर नये सिरे से इसके आयोजन का अनुरोध किया है. इस शिकायत के बाद रेलवे बोर्ड स्तर की इस परीक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गये हैं. शिकायतों की जांच व निष्पादन के बाद जो सच सामने आये लेकिन यह तो तय हो गया कि  रेलवे में किसी भी स्तर पर भेदभाव रहित चयन प्रक्रिया को अपनाकर मेधावी लोगों को आगे लाना कितना कठिन है ?

    सामने आये तथ्यों के अनुसार 175 सवाल चार विकल्प के साथ थे. पहले प्रश्न के लिए चार विकल्प थे. उत्तर के लिए चार आईडी 01,02,03,04 थे. अब सही उत्तर के लिए आईडी 01 था, दूसरे प्रश्न के लिए चार विकल्प आईडी 05,06,07,08 थे और सही विकल्प 05 था‌. इसी तरह तीसरे चौथे प्रश्न में विकल्प आईडी 09,10,11,12 था और सही विकल्प 09 था. 175 सवालों में किसी भी अभ्यार्थी को 150 सवालों का जवाब देना था. पहले प्रश्न से लेकर 175वें प्रश्न तक सभी सवालों का जवाब का पहला विकल्प आईडी ही था जो 01,05,09,13,17,21… के क्रम में था… हैं न गोलमाल !.

    अब अगर यह सब हुआ तो इसकी सीबीआई जांच की जरूरत महसूस होने लगी है. क्योंकि यह खेल जिस स्तर पर खेला गया है तो उसका अंदाजा लगाना कठित है. ना प्रश्न पत्र आउट करने का झमेला और ना ही प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्काॅलर का इंतजाम. सिर्फ दाम लेकर उत्तर पुस्तिका में विकल्प की दे दी जानकारी, और हो गया बड़ा खेल ! साल भर परीक्षा के लिए तैयारी करने वालों को इस तरह बड़ा झटका लगा है. अभ्यर्थियों ने भी नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे के साथ रेलवे बोर्ड चेयरमैन, रेल मंत्री महोदय को शिकायत भेजकर प्रश्नपत्र व उत्तर विकल्प पर सवाल खड़े किये हैं. इसके साथ ही फिर से परीक्षा आयोजित करने का अनुरोध किया है. अब इन अभ्यार्थियों की नजर रेलवे बोर्ड की चेयरमैन और रेलमंत्री के अगले कदम पर टिकी हुईं हैं.

    All questions have same number of answers Big game in Railway LDCE 30% exam question paper! railway LDCE EXAM software error or fraud
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleअब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मालगाड़ी की दो बोगियां पलटीं, रेल यातायात प्रभावित
    Next Article पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर झारखंड के कोयला कारोबारी का 50 लाख रुपये पकड़ाया, हैंडलर हिरासत में
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    रेल न्यूज

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026
    रेल न्यूज

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group