Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

बंगाल में लोकल ट्रेनों के परिचालन पर लगी रोक, यात्रियों को लानी होगी रिपोर्ट

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के साथ लोकल ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया है. बंगाल सरकार ने मास्क पहनने के अलावा दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों की मौजूदगी को अनुमति दी है. शॉपिंग कॉम्पलेक्स, जिम, सिनेमा हॉल्स, ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे. सभी बाजार, खुदरा दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक और फिर शाम 5 से 7 खुलेंगी.

6 मई से लोकल ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी. मेट्रो में क्षमता के 50 फीसदी लोग ही होंगे. 7 मई से राज्य के एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों को 72 घंटे भीतर का आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा. जो लोग पॉजिटिव होंगे, उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा. बस अड्डों पर रेंडम जांच की जाएगी तो यात्रियों के लिए 72 घंटे के भीतर का आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा. ट्रेन यात्रियों पर भी यही नियम लागू होगा.

इससे पहले भी ट्रेन में यात्रा के दौरान आरटीपीसीआर का प्रमाणपत्र पेश करने को लेकर विवाद हो चुका है. हालांकि तक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने रेलवे के स्तर पर किसी प्रमाणपत्र की मांग की संभावना को खारिज कर दिया था. हालांकि उन्होंने कहा था कि कुछ राज्य ने इसे अपने यहां अनिवार्य किया है लेकिन रेलवे इसकी मांग नहीं करेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...