Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, September 29
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » हावड़ा स्टेशन पर … कुली भाई या वसूली के उस्ताद!
गपशप

हावड़ा स्टेशन पर … कुली भाई या वसूली के उस्ताद!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 12, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

राहत की खबर है कि अवैध वसूली को अंजाम देने वाले पोर्टर मुन्ना यादव की पहचार रेल प्रशासन ने की और उसे आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया. कुली का लाइसेंस भी केंसिल कर दिया गया है.

अरे भई, रेलवे स्टेशनों की शान कहे जाने वाले कुलियों का रुतबा आजकल किसी कॉरपोरेट बॉस से कम नहीं है! ट्रेन से उतरते ही जब कोई मुसाफिर सामान उठाने के लिए कुली को पुकारता है, तो उसे लगता है कि चलो, मामूली मजदूरी देकर काम चल जाएगा.

लेकिन जनाब, पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध हावड़ा स्टेशन पर जो हुआ, उसे सुनकर तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे. यहां कुलियों की “अमीर वाली गरीबी” का ऐसा जलवा देखने को मिला कि एक यात्री की जेब से महज़ कुछ बोरियों-बिस्तरों के नाम पर पूरे ₹4700 झटक लिए गए!

मजबूरी का फायदा और कुलियों का ‘रॉकेट’ रेट

बात कुछ ऐसी है कि एक बड़ी कंपनी के इंजीनियर अरुणाभ मुखर्जी अपने परिवार के साथ कूच बिहार से मुंबई जा रहे थे. जब वह भारी बारिश के बीच हावड़ा स्टेशन पहुंचे, तो उनके पास 7 ट्रॉली बैग और 4 हैंड लगेज थे.

परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी और चार महीने की बच्ची होने के कारण उनकी विवशता साफ थी. बस फिर क्या था, कुलियों के एक शातिर गिरोह ने इस लाचारी को अपना तुरुप का पत्ता बना लिया. पहले तो मीठी-मीठी बातों से झांसे में लिया और जब सामान दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचा, तो असली रंग दिखाने लगे.

मोल-भाव करके बात ₹4700 पर तय हुई, जिसमें ₹1700 कैश दिए गए और बाकी ₹3000 सीधे यूपीआई (UPI) से ट्रांसफर करवाए गए. वाह भाई वाह! अब कुली भी डिजिटल इंडिया के पूरे रंग में नजर आ रहे हैं, बस फर्क इतना है कि तरीका वसूली वाला है.

कहा गया कि ₹6,000 लगेंगे! जब यात्री ने माथा पीटा और विरोध जताया, तो बेशर्मी की हद पार करते हुए धमकी दे डाली, “पैसे नहीं दिए, तो सारा सामान पटरी पर फेंक देंगे!” ऊपर से फोन घुमाकर अपने साथी कुलियों का पूरा लवाजमा मौके पर बुला लिया. अब चारों तरफ भारी बारिश, गोद में नन्ही बच्ची और सिर पर ट्रेन छूटने की टेंशन,  बेचारे यात्री के पास झुकने के अलावा कोई चारा ही नहीं बचा था. मोल-भाव करके बात ₹4700 पर तय हुई, जिसमें ₹1700 कैश दिए गए और बाकी ₹3000 सीधे यूपीआई (UPI) से ट्रांसफर करवाए गए. वाह भाई वाह! अब कुली भी डिजिटल इंडिया के पूरे रंग में नजर आ रहे हैं, बस फर्क इतना है कि तरीका वसूली वाला है.

असली पोल खुली मुंबई पहुंचकर

मजे की बात तो तब हुई जब यही मुसाफिर अगले दिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) पहुंचे. वहां जब उन्होंने उतने ही भारी-भरकम सामान को स्टेशन से बाहर निकलवाने के लिए कुली की सेवा ली, तो कुलियों ने सिर्फ ₹800 चार्ज किए. तब जाकर हमारे साहब की आँखें खुलीं और समझ आया कि हावड़ा के कुलियों ने उन्हें किस करीने से चूना लगाया है!

प्रशासन की चुप्पी और बेलगाम होते तेवर

अब सवाल यह उठता है कि क्या रेलवे प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा यह खेल अधिकारियों की नींद नहीं खोलता? नियमों के मुताबिक उस भारी-भरकम सामान के लिए अधिकृत शुल्क महज ₹220 के आसपास होना चाहिए था, लेकिन वसूली का यह आंकड़ा तय सीमा से लगभग 21 गुना ज्यादा था!

कुली भाई साहब मुन्ना यादव के नेतृत्व में यह गैंग अपनी मनमानी के झंडे गाड़ रहा था. हालांकि, जब मामला सोशल मीडिया पर गरमाया और पूर्व रेलवे के कान पर जूं रेंगी, तब जाकर आरपीएफ (RPF) हरकत में आई और मुख्य आरोपी कुली को दबोचकर उसका लाइसेंस रद्द किया गया.

तो भई, हावड़ा स्टेशन के इन ‘रॉबिनहुड’ कुलियों की ये कारगुजारियां यही सिखाती हैं कि सफर करते वक्त सतर्क रहें, वरना आपकी गाढ़ी कमाई का मीटर कब रॉकेट की रफ्तार पकड़ लेगा, आपको पता भी नहीं चलेगा!

Spread the love
Coolie Overcharging Eastern Railway Howrah Railway Station Howrah Station Porter Scam Indian Railways News Munna Yadav Porter RPF Action
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleबांग्लादेश के लिए रवाना हुई पहली ‘मेड इन इंडिया’ LHB ट्रेन, 19 कोच का रेक कपूरथला फैक्ट्री में बना, जाने क्या है फीचर
Next Article TATANAGAR : चेतावनी के बाद भी नहीं हटी शराब और पटाखा दुकान, अवैध निर्माण जारी, क्या Sr DEN पर भारी पड़ा IOW!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026
रेल न्यूज

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Latest Posts

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group