Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, September 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 28, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

PATNA. पूर्व मध्य रेलवे (ECR) में संवेदनशील पदों पर लंबे कार्यकाल और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर चर्चाओं के बीच वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (SDGM) पंकज कुमार सिन्हा का स्थानांतरण पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) में कर दिया गया है. उन्हें Principal Chief Materials Manager (PCMM) बनाया गया है. यहां वे 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे श्री मनोज कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे.

रेलवे बोर्ड के इस आदेश पर कर्मचारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. रेलकर्मियों का कहना है कि सतर्कता (Vigilance) जैसे संवेदनशील पदों पर किसी भी अधिकारी की लंबे समय तक तैनाती से प्रशासनिक संतुलन प्रभावित होने की आशंका रहती है. इस कदम को संस्थागत निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है.

आरोपों में घिरा रहा पंकज कुमार सिन्हा का कार्यकाल

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के सर्वाधिक संवेदनशील पद पर अपने लंबे कार्यकाल में पारदर्शिता को लेकर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (SDGM) पंकज कुमार सिन्हा का कार्यकाल काफी विवाद व चर्चाओं में घिरा रहा. इन पर पक्षपात के आरोप भी लगे तो कई गंभीर भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने/लटकाने के आरोप भी सामने आये थे.

  • कार्यकाल एवं हितों का टकराव: एक ही ज़ोन में लंबे समय तक रहने तथा बाद में सतर्कता विभाग के प्रमुख पद पर तैनात होने से जांच प्रक्रियाओं की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े किए गए.
  • कथित वित्तीय अनियमितताएं: जीएम आवास, रेस्ट हाउस नवीनीकरण, फर्नीचर खरीद और निविदा प्रक्रियाओं में निष्पक्ष रिकॉर्ड-आधारित जांच व ऑडिट की मांग की गई है.
  • पक्षपात के आरोप: कुछ कर्मचारियों ने भेदभावपूर्ण और चयनात्मक कार्रवाई के आरोप भी लगाए हैं.

रेलकर्मियो का कहना है कि प्रशासनिक स्थानांतरण तो एक नियमित प्रक्रिया है और इससे किसी के ऊपर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं होती है. ऐसे में जरूरी है कि बतौर एसडीजीएम रहे पंकज कुमार सिन्हा द्वारा निबटाये गये बड़े जांच-आरोपों की सत्यता सक्षम जांच एजेंसी, साक्ष्यों के सत्यापन के आधार पर करायी जानी चाहिए.

Spread the love
EAST CENTRAL RAILWAY ECR News ECR SDGM Indian Railways News Pankaj Kumar Sinha PCMM RAILWAY BOARD ORDER Railway Officer Transfer railway vigilance west central railway
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026
रेल न्यूज

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
रेल यात्री

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026
Latest Posts

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group