Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!
मीडिया

चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 9, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

KOTA. रेलवे में रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके आपसी समन्वय पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोटा-रामगंजमंडी रेल खंड के बीच मंगलवार की आधी रात को एक गंभीर मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा.

अमृतसर-मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस डीलक्स ट्रेन (12926) में ड्यूटी के लिए स्पेयर जा रहे एक लोको पायलट के साथ टीटीई (TTE) ने न सिर्फ गाली-गलौज की गई, बल्कि उन्हें चलती ट्रेन से धक्का देने का प्रयास भी किया गया. ऐसा आरोप लगाया गया है.

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोको पायलट राजा रामकुमार अपने साथी लोको पायलटों परमानंद गोचर और हेमराज के साथ ड्यूटी के सिलसिले में स्पेयर रामगंजमंडी जा रहे थे. चूंकि वे रेल ड्यूटी पर थे, इसलिए नियमानुसार वे कोटा स्टेशन से ट्रेन के सेकंड एसी (2nd AC) कोच में सवार हुए.

आरोप है कि ऑन-ड्यूटी टीटीई ने उन्हें कोच में देखकर नाराजगी जतायी. आरोप है कि लोको पायलटों के पास मौजूद रेलवे पास को मानने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें रिजर्वेशन करा कर चलना चाहिए.

यहां क्लिक कर देखे वीडियो   (रेलहंट वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है)

लोको पायलटों का आरोप है कि टीटीई ने अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया और राजा रामकुमार को चलती ट्रेन से नीचे धक्का देने की कोशिश की. खाली सीट होने के बावजूद उन्हें बैठने नहीं दिया गया, जिसके कारण लोको पायलटों को पूरा सफर टॉयलेट के पास खड़े रहकर बिताना पड़ा.

आरपीएफ जवान पर भी मारपीट का आरोप

इस विवाद के दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ (RPF) जवान का रवैया भी बेहद संदेहास्पद और हिंसक रहा. जब पीड़ित लोको पायलट घटना का वीडियो बनाने लगे, तो आरपीएफ जवान ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया. हालांकि, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें टीटीई, आरपीएफ जवान और लोको पायलटों के बीच तीखी बहस होती साफ देखी जा सकती है. हालांकि घटनाक्रम के दौरान आरपीएफ की ओरसे भी वीडियोग्राफी की गयी है.

अधिकारियों से शिकायत

रामगंजमंडी स्टेशन आने पर पीड़ित लोको पायलट ट्रेन से उतरे और तुरंत इस गंभीर घटना की शिकायत कोटा कंट्रोल रूम सहित रेलवे के उच्च अधिकारियों से की.  हालांकि रेलवे में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है.  इससे पहले भी टीटीई और रनिंग स्टाफ के बीच विवाद सामने आते रहे हैं. इस घटना के बाद रेल कर्मियों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Spread the love
अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस आरपीएफ जवान मारपीट आरोप कोटा रामगंजमंडी ट्रेन वीडियो कोटा रेल न्यूज टीटीई लोको पायलट विवाद रेलवे रनिंग स्टाफ विवाद लोको पायलट से बदसुलूकी सोशल मीडिया वायरल वीडियो
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचलती ट्रेन में ‘हनीमून सुइट’ के रोमांस पर रेलवे का एक्शन, TTE सस्पेंड, डेकोरेटर पर FIR
Next Article टाटानगर पार्सल सिंडिकेट की मनमानी के आगे चक्रधरपुर मंडल रेल प्रशासन नतमस्तक, पटरियों पर फेंके जा रहे बोरे!
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
मीडिया सोशल मीडिया

ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

July 8, 2026
मीडिया

ECR : Vande Bharat Train में सीट के लिए सौंदेबाजी कर रहा TTE सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर एक्शन

May 14, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group