AGRA. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) आगरा मण्डल के ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह की अध्यक्षता हरि बल्लभ ने की. समारोह की औपचारिक शुरुआत भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं श्रदेय दंतोपंत ठेंगडी को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गयी.
मुख्य अतिथि भुपेद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश BMS इस मौके पर उपस्थित रहे. देवेश वाजपेयी, अशोक कुमार, सूर्य कांत, संरक्षक के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मण्डल मंत्री बंशी बदन झा ने किया. आयोजन की व्यवस्था उमाशंकर की ओर की गयी थी. समारोह में पुष्प से होली खेली गयी.
लाइन शाखा अध्यक्ष राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, वेद प्रकाश, अरुण कुमार, आर के गौतम राजन कुमार, देवेंद्र मुकेश कुमार, रोहित कुमार रविन्द्र कुमार जितेन्द्र कुमार एवं अरुनेद्र इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
होली समारोह में भजन संध्या का आयोजन हुआ इसमें सभी ने आनन्दमय होकर हिस्सा लिया और भजन का गायन किया.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































