Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 18
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » बिहार में शराब तस्करों ने RPF को फिर दी चुनौती, सीमांचल एक्सप्रेस में स्कॉट पार्टी पर पत्थरबाजी-फायरिंग !
आरपीएफ-जीआरपी

बिहार में शराब तस्करों ने RPF को फिर दी चुनौती, सीमांचल एक्सप्रेस में स्कॉट पार्टी पर पत्थरबाजी-फायरिंग !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 22, 20253 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रात के अंधेरे में पत्थरबाजी एवं फायरिंग की आवाज से 25 मिनट तक दहशत में रहे यात्री
  • शराब तस्करी रोकने पर पहले भी माफियाओं ने आरपीएफ जवानों की कर दी थी हत्या
  • घटनास्थल से तीन खोखा बरामद, RPF जवान ने 10-10 अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी 

PATNA. बिहार में शराब पर घोषित रूप से रोक है लेकिन इसके अवैध कारोबार में संलिप्तों लोगों का मनोबन लगातार मिल रहे संरक्षण से काफी ऊंचा हैं. इस संरक्षण में रेलवे से जुड़े लोग और आरपीएफ के मौन संरक्षण ने स्थिति को बद से बदतर बना दिया है. इसका आलम है कि बेखौफ अपराधी शराब तस्कारी के लिए ट्रेनों का उपयोग तो करते ही है रोक-टोक होने पर सुरक्षा बलों पर हमला करने से भी गुरेज नहीं करते. अवैध तस्करी में बाधक बनने वाले आरपीएफ जवानों की हत्या पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के दानापुर दीनदयाल उपाध्याय खंड में 20 अगस्त 2024 को कर दी गयी थी.

अभी ताजा मामला 21.12.2025 की रात 01.25 बजे रेलवे सुरक्षा बल दानापुर के क्षेत्राधिकार अन्तर्गत आरा – कुल्हड़िया स्टेशन के बीच किमी. संख्या 586/19 पर गाड़ी संख्या 12488 डाउन (आनंद बिहार – जोगबनी Seemanchal Express) में घटी जब शराब तस्कर चेन पुलिंग कर शराब उतार रहे थे. ट्रेन में आरपीएफ एस्कार्ट पार्टी थी जो डीडीयू से दानापुर तक 01+04 की संख्या में चल रही थी.

यह भी पढ़ें : शराब तस्करों ने की थी आरपीएफ जवानों की हत्या, चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

सीमांचल एक्सप्रेस की जमीरा हाल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच चेन पुलिंग हुई तब एस्कॉर्ट के आरपीएफ जवान संजीव कुमार ने ट्रेन से उतर कर टॉर्च जला देखा. वहां दस-बारह से अधिक लोग मौजूद थे. जवान को देखते ही बदमाशों ने पहले पत्थरबाजी की फिर उनके द्वारा तबातोड़ फायरिंग की गयी. हालांकि फायरिंग एवं पत्थरबाजी के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. बताया जाता है कि इस दौरान शराब तस्करों ने कुछ बैग उतारा.

घटना के कारण उक्त गाड़ी संख्या 12488 समय 01.15 बजे से 01.40 बजे तक घटना स्थल पर विलंबित रहीं. मामले की जांच रेलवे सुरक्षा बल दानापुर द्वारा की जा रही है. सवाल यह उठता है कि शराब तस्करों का हौसला इस सेक्शन में इतना बुलंद है कि 25 मिनट तक रात के अंधेरे में पत्थरबाजी एवं गोलीबारी से यात्रियों को दहशत में रखा. उधर, सूचना मिलते ही आरा सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार, रेल डीएसपी कंचन राज एवं रेल थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष जगरानी कुमारी ने सुबह घटनास्थल की जांच की. वहां पुलिस को तीन खोखा मिले.

यह भी पढ़ें : Buxar-Tata Super Express में अपराधियों का तांडव, अटेंडर को धमकाकर लूट ले गये दर्जनों कंबल

इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार की मध्य रात्रि करीब दो जब सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी व फायरिंग की गई है. इसकी सूचना पुलिस को सुबह में मिली. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद हुआ है. वहीं दूसरी ओर सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर एस्कॉर्ट में रहे आरपीएफ जवान संजीव कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दस-बारह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

क्या है आरपीएफ की प्राथमिकी 

दर्ज प्राथमिकी में आरपीएफ जवान संजीव कुमार द्वारा बताया गया है कि जैसे ही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की नवरात्रि करीब दो बजे जमीरा हाल्ट के समीप पहुंची, तभी ट्रेन का ब्रेक डाउन कर दिया गया. जब वह एवं उनके साथ रहे अन्य जवान ट्रेन से उतरकर देखा तो वहां दस-बारह की संख्या में अज्ञात लोग खड़े थे. तभी पुलिस को देख उन्होंने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी और फायरिंग कर दी. प्राथमिक दर्ज उपरांत पुलिस अपराधियों की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है.

Post Views: 29
Spread the love
In Bihar INDIAN RAIL liquor smugglers liquor smugglers once again challenge the RPF; stone-pelting and firing on the escort party in the Seemanchal Express! railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY RPF DANAPUR RPF INDIA Seemanchal Express stone-pelting and firing on the escort party इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026
गपशप

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

PRAYAGRAJ : रेल में ‘खेल’: ₹50 हजार का ‘ट्रैप’ सिर्फ मोहरा, क्या तबादला सिंडिकेट के असली ‘खिलाड़ी’ तक पहुंचेगी CBI!

September 12, 2026
Latest Posts

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026

KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम

September 13, 2026

UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा

September 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group