Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » GAJIPUR : शराब तस्करों ने की थी आरपीएफ जवानों की हत्या, चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
    मीडिया

    GAJIPUR : शराब तस्करों ने की थी आरपीएफ जवानों की हत्या, चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 27, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पुलिस फायरिंग में घायल आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई में खुला हत्याकांड का राज, एक दर्जन तस्करों ने बोला था हमला 
    • चोर-चोर बोलकर पहले की दोनों जवानों की जमकर पिटाई, इसके बाद ट्रेन से नीचे फेंक दिया 

    RPF jawans killed in Ghazipur. बिहार के शराब तस्करों ने आरपीएफ के दो जवानों की जघन्य हत्या को अंजाम दिया था. हत्याकांड में एक दर्जन से अधिक शराब तस्कर शामिल थे. शराब तस्करी रोकने का प्रयास कर रहे आरपीएफ जवान जावेद और प्रमोद की तस्करों ने चोर-चोर कहकर पहले जमकर पिटाई की इसके बाद दोनों को ट्रेन से नीचे फेंक दिया. दोनों के शव दूसरे दिन 21 अगस्त की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद किये गये थे. गाजीपुर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

    इसमें भागने का प्रयास कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा है. अभियान में पुलिस के साथ एसटीएफ, जीआरपी, आरपीएफ की टीमें शामिल थी. इस मामले में पांच दर्जन से अधिक शराब तस्करों के शामिल होने का अनुमान जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

    रेलवे लाइन के किनारे सामान बरामद करने गयी पुलिस

    गहमर थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने मीडिया को बताया कि बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में दो आरपीएफ कर्मियों की हत्या में फिलहाल चार आरोपियों विनय कुमार पुत्र राजू प्रसाद निवासी खगौल रोड विकास कालोनी फुलवारी शरीफ पटना बिहार, प्रेमचंद्र कुमार पुत्र विरेंद्र वर्मा निवासी भगवतीपुर वजीतपुर बिहार, पंकज कुमार पुत्र सालिक राम गिरी निवासी दानापुर बिहार और विलेन्द्र कुमार पुत्र स्व महेंद्र चौधरी निवासी उसरी बाजार शाह पटना बिहार को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पकड़ा है. जवानों के पर्स और मोबाइल की बरामदगी के लिए तस्कर प्रेमचंद कुमार को पुलिस घटना स्थल पर ले गयी थी. वहां डाउन लाइन की झाड़ियों में एक पर्स बरामद हुआ जो मृतक जावेद का था.

    अब तक दोनों मोबाइल नहीं मिले हैं. खोजबीन के क्रम में आरोपी प्रेमचंद उप निरीक्षक सुरेश मौर्य की पिस्टल छीन कर झाड़ियो की ओर भागा. उसने पुलिस पर फायर किया. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें बदमाश को बायें पैर में गोली लगी है. उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की जांच कर रही है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा.

    शराब तस्करों की आरपीएफ-जीआरपी-टीटी व पेंट्रीकर्मियों के गठजोड़ में गयी दो जवानों की जान

    पुलिस सूत्रों भी यह मानते है कि उत्तर प्रदेश से शराब की खेप आरपीएफ, जीआरपी, टीटी और पेंट्रीकार कर्मियों की मिलीभगत से ट्रेन में चढ़ायी जाती थी. यह क्रम हर दिन का था. घटना वाले दिन शराब तस्करों ने मुगलसराय के विभिन्न दुकानों से शराब खरीदकर डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म से ट्रेन में उसे चढ़ाया था. यार्ड में ट्रेन रोककर वहां भी शराब चढ़ाई गई. इसी तरह कुछमन और धीना में भी चेनपुलिंग कर शराब लोड की गई. तस्करों की संख्या 150 के आसपास थी.

    बताया जाता है कि ट्रेन में सादी वर्दी में सफर कर रहे आरपीएफ जवान प्रमोद और जावेद ने शराब पकड़ी थी. इसके बाद तस्करों ने प्लान बनाकर दोनों जवानों पर चोर-चोर बोलते हुए हमला बोला. सादे वेश में होने के कारण यात्री कुछ समझ नहीं सके और तस्करों ने दोनों की जमकर पिटाई की. उनके कपड़े फाड़ दिये गये. इसके बाद एक-एक कर दोनों को ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया था. दूसरे दिन दोनों जवानों के शव बरामद किये गये.

    शराब तस्करी रोकने पर की गयी हत्या, स्वाट, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर केस क्रैक 

    पुलिस के अनुसार हत्यारोपी शराब तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे थे, जिसमें हस्तक्षेप करने के कारण दोनों आरपीएफ जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी. पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि स्वाट, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केस को क्रैक डाउन किया है. स्वाट/सर्विलांस एवं थाना गहमर की सयुंक्त टीम द्वारा शराब तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक सरकारी पिस्टल 9mm बोर की बरामद हुई है. कुल चार लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. इसमें एक घायल बदमाश प्रेमचंद (35) पटना (बिहार) का रहने वाला है. बाकी तीन बदमाश भी बिहार के ही रहने वाले हैं. इन सभी पर पहले से कई केस दर्ज हैं. इनकी गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों आरपीएफ जवानों की हत्या शराब तस्करों द्वारा की गई थी. गिरफ़्तारी में नोएडा STF की यूनिट भी लगी हुई थी. पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक, मृतकों के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस एक बदमाश को घटनास्थल पर ले गई तो उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

    पुलिस गिरफ्त में आरोपी, सभी पर पहले से कई मामले दर्ज  

    • विनय कुमार, पुत्र राजू प्रसाद निवासी खगौल रोड विकास कालोनी फुलवारी शरीफ पटना बिहार
    • प्रेमचंद्र कुमार पुत्र विरेंद्र वर्मा निवासी भगवतीपुर वजीतपुर बिहार
    • पंकज कुमार पुत्र सालिक राम गिरी निवासी दानापुर बिहार
    • विलेन्द्र कुमार पुत्र स्व महेंद्र चौधरी निवासी उसरी बाजार शाह पटना बिहार
    four arrested gajipur police Liquor smugglers had killed RPF jawans one injured in encounter PDDU RPF RAILWAY PROTECTION FORCE RPF आरपीएफ जवानों की हत्या में चार गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleIntegrated Pension Scheme : रेल कर्मचारियों को एनपीएस या यूपीएस में एक चुनने का विकल्प : अनुराग त्रिपाठी
    Next Article रेलवे बोर्ड के नये चेयरमैन सह सीईओ होंगे सतीश कुमार, 1986 बैच के IRMS अधिकारी हैं
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group