Bikaner . उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल में बुधवार को 15 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “स्वच्छता पखवाड़ा 2025″ का शुभारंभ बड़े उत्साह और संकल्प के साथ किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने मंडल प्रांगण में एकत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘स्वच्छता-शपथ’ दिलवाई.
शपथ के तहत मैं स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा और कम से कम 100 अन्य लोगों को भी इससे जोड़ने का प्रयास करूंगा की भी शपथ ली. इस प्रकार सभी रेलकर्मियों ने स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया.
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि इस ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के माध्यम से बीकानेर रेल मंडल स्टेशनों, कार्यालय आदि के साथ-साथ आमजन में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है. साथ ही बताया कि स्वच्छता की दिशा में उठाया गया प्रत्येक कदम राष्ट्र निर्माण की नींव मजबूत करेगा.
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी, सहायक सुरक्षा आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































