Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सत्यनारायणा, सहायक महासचिव बने कृष्ण मोहन प्रसाद

KOLKATA. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद को ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी फेडरेशन भारतीय रेल के राष्ट्रीय सहायक महासचिव चुना गया है. आरडब्ल्यूएस भोपाल स्थित सभागार में आयाेजित ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन की आमसभा में चुनाव के बाद यह चयन हुआ.

रेलवे बोर्ड के द्वारा नामित पर्यवेक्षक सोहन सिंह परमार की उपस्थिति में ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन भारतीय रेल के सत्र 2025 – 2027 के उक्त आमसभा सह चुनाव में राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया.

इसमें प्रशांत सूर्यवंशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीबी एन सत्यनारायना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम यादव को राष्ट्रीय महासचिव, कृष्ण मोहन प्रसाद, भगवान यादव, ऋतुराज कुमार एवं अशोक कुमार को राष्ट्रीय सहायक महासचिव, आर अफजल , शैलेन्द्र कुमार एवं संजय सुनारे को संयुक्त सचिव, गुलाब यादव को कोषाध्यक्ष एवं ध्रुदेव यादव को ऑडिटर चुना गया.

उक्त आमसभा सह चुनाव में फेडरेशन से मान्यता प्राप्त भारतीय रेल के कुल 16 क्षेत्रीय रेलवे से आए डेलीगेट्स पदाधिकारियों ने भाग लिया .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...