Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

RPF इंस्पेक्टर को किन्नरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देवरिया रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, जाने क्या है मामला…

  • देवरिया रेलवे स्टेशन पर जबरन अवैध वसूली रोकने पर किन्नरों ने इंस्पेक्टर पर बोला हमला
  • दो किन्नर गिरफ्तार, 5 नामजद फरार, जीआरपी और आरपीएफ ने ज्वाइंट टीम बनायी 

Deoria. उत्तर प्रदेश के देवरिया में किन्नरों के आरपीएफ इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. यह हंगामा रविवार रात देवरिया रेलवे स्टेशन पर होने की बात कही जा रही. बताया जा रहा है कि देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर देर रात्रि यात्रियों से किन्नर जबरन वसूली कर रहे थे. आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने जब वसूली करने से रोकने की कोशिश की, तो किन्नर भड़क गए.

इंस्पेक्टर और किन्नरों में शुरू हुई बहस हाथापाई तक पहुंची. इसके बाद किन्नरों ने संगठित होकर RPF इंस्पेक्टर पर हमला बोल दिया. पूरे प्लेटफार्म पर इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

यह भी पढ़ें : TATANAGAR : अमित पर बरसी आदित्य की कृपा, टाटा पार्सल के फिर बने “चौधरी”

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह पूरा मामला अवैध वसूली का है. अवैध वसूली से रोकने के कारण किन्नर ने मारपीट शुरू की. एक यात्री ने बताया कि किन्नर हमेशा की तरह जबरन वसूली कर रहे थे. प्लेटफार्म पर जब आरपीएफ इंस्पेक्टर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन पर हमला कर दिया गया.

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पवार ने मीडिया को बताया कि किन्नरों द्वारा यात्रियों से अवैध रूप से पैसे मांगा जा रहे थे. जब हमारे आरपीएफ इंस्पेक्टर वहां गए तो उन्होंने दो किन्नरों को पकड़ लिया. कुछ देर बाद कुछ और किन्नर आए और इंस्पेक्टर से बहस करने लगे. इसके बाद उन लोगों ने बदसलूकी की.

उधर रेल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में 5 किन्नर फरार हैं. जिनकी गिरफ़्तारी के लिए रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है.

यात्रियों को परेशान करने का आरोप, बनाया वीडियो 

घटना से रेलवे स्टेशन परिसर पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराने की कोशिश की. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में किन्नर आरपीएफ इंस्पेक्टर के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक किन्नर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे थे, जो यात्री पैसे नहीं दे रहे थे. उन यात्रियों को वह परेशान कर रहे थे. इसके लिए जब आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मना किया तो उनके साथ हाथापाई की गयी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...