Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » Railway Location Box से रिले चोरियों का मास्टरमाइंड निकला सिग्नल का रेलकर्मी, भेजा गया जेल
आरपीएफ-जीआरपी

Railway Location Box से रिले चोरियों का मास्टरमाइंड निकला सिग्नल का रेलकर्मी, भेजा गया जेल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 29, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
CKP DIVISION
  • 26 अगस्त की रात राउरकेला रेलखंड के पानपोश और कुलुंगा रेलवे स्टेशनों के बीच 29 रिले हुए थे चोरी  
  • ट्रेन परिचालन बाधित होने से आरपीएफ की बढ़ी थी बेचैनी, जाल बिछाकर रेलकर्मी को किया गिरफ्तार

BANDAMUNDA. रेलवे के लोकेशन बॉक्स से लगातार हो रही रिले चोरी करने के मामले में बंडामुंडा आरपीएफ ने सिग्नल विभाग में एक रेलकर्मी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार रेलकर्मी की पहचान राउरकेला सिग्नल विभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत सूरज बांदे के रूप में हुई है. यह बताया जा रहा है कि आरोपी सूरज बांदे पिछले कई महीनों से एक चोर गिरोह के साथ मिलकर रेलवे संपत्ति की चोरी को अंजाम दे रहा था.

आरोपी रेलवे ट्रैक किनारे मौजूद लोकेशन बॉक्स से रिले चोरी करने में वह चोर गिरोह को मदद करता था. बंडामुंडा और राउरकेला रेल खंड के कई हिस्सों से लगातार बड़ी संख्या में रिले चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे रेलवे संचालन और सुरक्षा पर गंभीर खतरा हो गया था. 26 अगस्त की रात राउरकेला रेलखंड के पानपोश और कुलुंगा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित लोकेशन बॉक्स से 29 रिले की चोरी ने आरपीएफ की नींद उड़ा दी थी. यह मामला राउरकेला आरपीएफ में दर्ज किया गया था. जांच के क्रम में सूरज बांदे की गिरफ्तारी हुई है.

आरपीएफ की गिरफ्त में सिग्नल का कर्मचारी

हालांकि इस मामले के उद्भेदन में बंडामुंडा आरपीएफ की भूमिका अहम रही. बडामुंडा आरपीएफ की टीम चोरी की घटना पार नजर रख रही थी. गुप्त सूचना पर आरपीएफ ने राउरकेला सिग्नल विभाग का हेल्पर सूरज बांदे को पकड़ा. आरपीएफ के अनुसार चोरी के इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड यही है. आरपीएफ की पूछताछ में पहले तो सूरज ने टाल-मटोल की लेकिन सख्ती से पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया. आरपीएफ ने आरोपी के पास से चोरी किए गए रिले भी बरामद किए हैं.

गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ ने सूरज बांदे को गुरुवार को राउरकेला कोर्ट में पेश किया. जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी सूरज बांदे मूल रूप से झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मनोहरपुर का निवासी है, लेकिन फिलहाल नौकरी के दौरान राउरकेला रेलवे कॉलोनी में रह रहा था.

जुलाई और अगस्त में हुई थी बड़ी चोरियां 

उल्लेखनीय है कि पिछले जुलाई महीने में बंडामुंडा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में रिले चोरी की घटना सामने आई थी. इसके बाद से ही आरपीएफ सक्रिय होकर आरोपियों की तलाश में जुटी थी. हाल ही में 26 अगस्त की रात राउरकेला रेलखंड के पानपोश और कुलुंगा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित लोकेशन बॉक्स से 29 रिले चोरी कर लिए गए थे. इस मामले में राउरकेला आरपीएफ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. अब सूरज बांदे की गिरफ्तारी से इन मामलों की गुत्थी सुलझने की संभावना बढ़ गई है.

रेल संपत्ति की चोरी जैसी घटनाओं को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाता है, क्योंकि इससे ट्रेनों की सुरक्षा और संचालन सीधे प्रभावित होता है. गिरोह के पकड़े जाने पर आरपीएफ ने राहत की सांस ली है. माना जा रहा है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है.

एक रिले 15 हजार का, अब तक लाखों की चोरी 

रेलवे सिग्नल का एक रिले अमूमन 15 हजार रुपये कीमत का आता है. सिग्नल प्रणाली के लिए अब इस रिले की चोरी से ट्रेनों के परिचालन में बाधा आती है और इससे हादसे भी संभव है. अब तक जो तथ्य सामने आये है उसके अनुसार यह चोरी लाखों की है और इस मामले की जांच भी गहराई से की जानी चाहिए. रेलवे सूत्रों के अनुसार रिले का उपयोग रेलवे सिग्नल में ही किया जा सकता है. ऐसे में यह जांच का विषय है कि अब तक चोरी किये गये रिले को कहां बेचा गया और इसका खरीदार कौन है?

Spread the love
sent to jail The mastermind of the relay thefts from the railway's location box turned out to be a signal railway employee
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे विजिलेंस मौन, गुजरात ACB ने पश्चिम एक्सप्रेस में जाल बिछाकर Dy CTI को 200 रुपये घूस लेते पकड़ा
Next Article CKP DIVISION : 11 घंटे में दो किलोमीटर के बीच एक ही मालगाड़ी तीन बार हुई बेपटरी, बढ़ी चिंता
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group