Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड चेयरमैन (CRB) सह सीईओ सतीश कुमार को मिला एक साल का सेवा विस्तार

NEW DELHI. केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के स्थापना अधिकारी कार्यालय द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति (एसीसी) ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) से सेवानिवृत्त सतीश कुमार के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी है.

वह 01 सितम्बर 2025 से एक वर्ष तक अनुबंध के आधार पर अथवा अगले आदेश तक मौजूदा शर्तों और नियमों के तहत एक्सटेंश पर रहेंगे. सतीश कुमार ने वर्तमान में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं. आदेश की प्रतियां प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं.

इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस इंजीनियर्स (IRMS) अधिकारी सतीश कुमार ने 31 अगस्त 2024 को एक्सटेंशन के साथ रेलवे बोर्ड चेयरमैन और सीईओ का दायित्व संभाला था. इस पर लगातार कांट्रैक्ट सीआरबी की पदस्थापना का कल्चर चल पड़ा है. बीके यादव, जया वर्मा के बाद सतीश कुमार भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...